शक में हैवान बना पति, दिल्ली के अशोक विहार में पत्नी पर हथौड़े से हमला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के अशोक विहार में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर ...और पढ़ें
-1793593428879_m.webp)
मामले की जांच करती दिल्ली पुलिस। सोशल मीडिया
HighLights
पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया।
अवैध संबंधों के शक में हुआ यह जानलेवा हमला।
आरोपी पति ने खुद पुलिस को सूचना दी।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पति संजय ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला संगीता (28) को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
8 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार, संजय (31) मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है और पेशे से राजमिस्त्री है। उसकी शादी संगीता से करीब आठ साल पहले हुई थी। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं। संगीता वजीरपुर स्थित बर्तन की फैक्ट्री में काम करती है।
सिर पर किए कई वार
पुलिस का कहना है कि दंपती के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान संजय ने हथौड़े से संगीता के सिर पर कई वार कर दिए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पति ने ही कराया था पत्नी पर हमला, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा