गाजियाबाद में पति ने ही कराया था पत्नी पर हमला, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा
गाजियाबाद पुलिस ने 26 जनवरी को लोनी बार्डर में एक महिला को गोली मारने की घटना का खुलासा किया है। ...और पढ़ें
-1770178907319_m.webp)
पुलिस मामले की जांच कर रही है। (फाइल फोटो)
HighLights
पति ने 50 हजार में भाड़े के शूटरों से हमला कराया
पत्नी के अन्य व्यक्ति से संबंध का शक था पति को
पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लोनी बार्डर थानाक्षेत्र में 26 जनवरी को महिला को गोली मारकर घायल करने की घटना को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला पर हमला उसके ही पति ने भाड़े के शूटरों से कराया था। क्योंकि उसे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध का शक है। पुलिस ने आरोपित पति समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी के मुताबिक 26 जनवरी को लालबाग निवासी हरीशंकर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उनकी पत्नी बाजार गई थीं। वहां उन्हें किसी ने गोली मार दी जिससे वह घायल हो गईं।
हरीशंकर ने पड़ोसियों पर शक जताया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि हरीशंकर ने ही 50 हजार रुपये में अपनी पत्नी पर हमला कराया था।
पुलिस ने बागपत के चांदीनगर निवासी विनीत राजपूत, इंदिरापुरी निवासी विभोर शर्मा, लोनी निवासी राज बैंसला और बंथला निवासी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि विभोर शर्मा पर 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपितों से एक पिस्टल भी बरामद है।