विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में जुटेंगे दुनिया भर के 1200 मेडिकल एक्सपर्ट, रोबोटिक और AI आधारित हृदय सर्जरी पर होगा महामंथन

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:24 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में 20 नवंबर से रोबोटिक और एआई आधारित हृदय व छाती की सर्जरी पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित ...और पढ़ें

दिल्ली में 20 नवंबर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। AI जनरेटेड इमेज

दिल्ली में 20 नवंबर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. दिल्ली में रोबोटिक और एआई आधारित हृदय सर्जरी पर सम्मेलन।

  2. 30 से अधिक देशों के 1200 विशेषज्ञ नई तकनीकों पर चर्चा करेंगे।

  3. लाइव सर्जरी प्रदर्शन और जटिल मामलों पर होगी विशेषज्ञों की बातचीत।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। रोबोटिक और एआई आधारित हृदय और छाती की सर्जरी पर चर्चा के लिए दिल्ली में 20 नवंबर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है।

इस सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के करीब 1200 विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें लगभग 300 विदेशी प्रतिनिधि होंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

सोसायटी आफ मिनिमली इनवेसिव कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन्स ऑफ इंडिया (एसएमआईसीटीएसआई) की 10वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस के साथ एशियन एसोसिएशन आफ थोरेसिक एंड कार्डियोवस्कुलर सर्जन्स की 34वीं वार्षिक कांग्रेस आयोजित की जा रही है। इसमें इंटरनेशनल कोरोनरी कांग्रेस और इंटरनेशनल सोसायटी फार मिनिमली इनवेसिव कार्डियोथोरेसिक सर्जरी भी सहयोग कर रही हैं।

वहीं, सम्मेलन में रोबोटिक तकनीक से हृदय सर्जरी, दूरबीन विधि से वाल्व बदलने, बाईपास सर्जरी, हृदय के वाल्व संबंधी बीमारियों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर चर्चा होगी।

लाइव सर्जरी के प्रदर्शन

विशेषज्ञ सर्जरी की नई तकनीकों और उपचार के आधुनिक तरीकों पर अपने अनुभव साझा करेंगे। लाइव सर्जरी के प्रदर्शन और मरीजों के जटिल मामलों पर चर्चा भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. युगल के मिश्र और संरक्षक डॉ. नरेश त्रेहन के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में 40 से अधिक चिकित्सा उपकरण कंपनियां भी अपनी तकनीक और उपकरण प्रदर्शित करेंगी।

यह भी पढ़ें- इलाज के साथ बिजनेस भी कर सकेंगे डॉक्टर, AIIMS ने लागू की फैकल्टी एंटरप्रेन्योरशिप पॉलिसी; क्या है नियम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।