विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सरकार के तीन अस्पतालों का होगा एकीकरण, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी में बढ़ेंगी सीटें

Published: Sun, 22 Mar 2026 07:05 PM (IST)

दिल्ली सरकार के अस्पतालों के एकीकरण से चिकित्सा शिक्षा, विशेषकर पोस्ट ग्रेजुएट सीटों में बड़ा विस्तार होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार के तीन अस्पतालों का होगा एकीकरण।

दिल्ली सरकार के तीन अस्पतालों का होगा एकीकरण।

HighLights

  1. दिल्ली सरकार के अस्पतालों का एकीकरण, पीजी सीटों में वृद्धि।

  2. एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट सीटें बढ़ेंगी।

  3. मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोसाइंस शिक्षा को भी मिलेगा बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अस्पतालों के एकीकरण से चिकित्सा शिक्षा, विशेषकर पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा में बड़ा विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि इससे एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी में सीटों में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। एकीकरण के बाद रेडियोलॉजी में सीटें करीब 22, पैथोलॉजी में लगभग 26 और एनेस्थीसिया में करीब 48 तक पहुंच सकती हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि यह वृद्धि फैकल्टी और संसाधनों के एकीकरण से संभव होगी। मानकों के अनुसार एक प्रोफेसर तीन पीजी सीटों और एक एसोसिएट प्रोफेसर दो पीजी सीटों का मार्गदर्शन कर सकता है। एकीकरण से चिकित्सीय संस्थानों में कार्यरत फैकल्टी को एक मंच पर लाकर उनकी क्षमता का बेहतर उपयोग तो होगा ही सीटों में भी स्वतः वृद्धि हो जाएगी। साथ ही रिक्त पदों को भर अतिरिक्त सीटें भी जोड़ी जा सकेंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह एकीकरण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) माडल पर किया जाएगा, जिसमें गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी), दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) और राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) का एकीकरण होगा।

बताया गया कि इससे डीएससीआइ में रेडिएशन आंकोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन और आइसीयू आदि विभागों में करीब 26 नई पीजी सीटें जोड़ी जा सकती हैं, जबकि आरजीएसएसएच में कार्डियक सेवाओं से जुड़े विभागों में लगभग 14 सीटों के बढ़ने की संभावना है।

बयान में कहा गया कि सरकार का मानना है कि इस एकीकृत मॉडल से भविष्य में एमबीबीएस सीटों में भी वृद्धि का रास्ता खुलेगा। इसी के साथ इंस्टीट्यूट आफ ह्यूमन बिहेवियर ऐंड एलाइड साइंसेज (इहबास) को ‘निम्हांस-टू’ के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में शिक्षा और शोध को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली सरकार का यह कदम राष्ट्रीय राजधानी को मानसिक स्वास्थ्य के राष्ट्रीय केंद्र के तौर स्थापित कर देगा।

यह भी पढ़ें- बार-बार मौका देने पर भी दिल्ली पुलिस ने नहीं दी स्टेटस रिपोर्ट, HC से आरोपी को राहत नहीं; DCP लीगल सेल को भेजा आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।