विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरीं महिला होमगार्ड, पीछे से आए ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:12 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के खजूरी फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक हादसे में महिला होमगार्ड सुनीता की मौत हो गई। बाइक की ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के खजूरी फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक हादसे में महिला होमगार्ड सुनीता की मौत से परिवार में शोक व्याप्त। फाइल फोटो

पूर्वी दिल्ली के खजूरी फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक हादसे में महिला होमगार्ड सुनीता की मौत से परिवार में शोक व्याप्त। फाइल फोटो

HighLights

  1. महिला होमगार्ड सुनीता की खजूरी फ्लाईओवर पर दर्दनाक मौत।

  2. पहले बाइक ने टक्कर मारी, फिर ट्रक ने कुचल दिया।

  3. हादसे के बाद बाइक-ट्रक चालक हिरासत में लिए गए।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। खजूरी फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रही महिला होमगार्ड कोबाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही होमगार्ड सड़क पर गिर गई, पीछे से रहे एक ट्रक ने महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव विहार निवासी सुनीता (55) के रूप में हुई है। जहां हादसा हुआ, वहां पर फुटओवर ब्रिज नहीं था। पुलिस ने ट्रक और बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है।

उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:18 बजे खजूरी खास थाना पुलिस को खजूरी फ्लाईओवर की शुरुआत के पास सड़क हादसे में महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि राहगीर घायल महिला को उपचार के लिए जेपीसी अस्पताल ले जा चुके हैं। अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में सामने आया कि सुनीता फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक ने टक्कर मार दी, सड़क पर जब वह गिरी पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।
सुनीता के पति का पहले ही निधन हो चुका है। सुनीता दिल्ली होमगार्ड्स में कार्यरत थीं और डीटीसी बस मार्शल के तौर पर ड्यूटी कर रही थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- POCSO से लेकर बाल श्रम तक, दिल्ली बाल आयोग के सामने 3 माह में आए 377 मामले; 56 केस में लिया स्वत: संज्ञान

यह भी पढ़ें- कानपुर से दिल्ली के बीच रोजाना चलेगी नई ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल