विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जेजे एक्ट के पुराने मामले भी चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:10 PM (GMT+05:30)

दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 की धारा 86(4) पूर्वव्यापी प्रभाव रखती है। इसके तहत संशोधन से पहले लंबित जेजे एक्ट के सभी मामले अब चिल्ड्रन्स कोर्ट में स्थानांतरित किए जाएंगे।

दिल्ली हाई कोर्ट। प्रतीकात्मक तस्वीर - सोशल मीडिया

दिल्ली हाई कोर्ट। प्रतीकात्मक तस्वीर - सोशल मीडिया

HighLights

  1. जेजे एक्ट की धारा 86(4) पूर्वव्यापी प्रभाव रखती है।

  2. संशोधन से पहले के लंबित मामले चिल्ड्रन्स कोर्ट जाएंगे।

  3. दिल्ली हाई कोर्ट ने यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने माना है कि कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट- 2015 की धारा-86 (चार) पूर्वव्यापी प्रभाव रखती है और इसके तहत संशोधन से पहले प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष लंबित जेजे एक्ट के मामलों को भी चिल्ड्रन्स कोर्ट में स्थानांतरित किया जाएगा।

जेजे एक्ट की धारा-86 (चार) को वर्ष 2021 के संशोधन से जोड़ा गया और सितंबर 2022 से लागू हुई।

पीठ ने दिया फैसला

न्यायमूर्ति नवीन चावला व न्यायमूर्ति अरुण भारद्वाज की पीठ ने यह फैसला एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) द्वारा मामला हाई कोर्ट को भेजे जाने के बाद दिया।

एएसजे ने चिंता जताई थी कि लंबित मामलों को चिल्ड्रन्स कोर्ट में भेजने से पहली अपील के लिए तय अदालत भी बदल सकती है।

पीठ ने स्पष्ट किया कि 2021 के संशोधन से पहले प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने चल रहे मामले भी धारा-86(चार) के तहत चिल्ड्रन्स कोर्ट में जाएंगे।

यह भी पढ़ें- आपसी लेन-देन के विवाद को नहीं बता सकते 'साइबर फ्रॉड', 30 लाख के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।