23 फरवरी तक वर्चुअली पेश हो सकेंगे वकील और पक्षकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने AI Summit के चलते दी अनुमति
दिल्ली हाई कोर्ट ने भारत मंडपम में एआई समिट (16-20 फरवरी) और बार काउंसिल चुनाव (21-23 फरवरी) के चलते 16 ...और पढ़ें
-1771154642898_m.webp)
अधिवक्ता व केस लड़ने वाले पक्षकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हो सकेंगे।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत मंडपम में सोमवार से शुरू हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट (AI Summit) के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट ने अधिवक्ताओं व केस लड़ने वालों को 16 फरवरी से 23 फरवरी तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश होने की अनुमति दे दी है।
16 फरवरी से 20 फरवरी तक एआई समिट का आयोजन भारत मंडपम में होना है। दिल्ली हाईकोर्ट प्रशसन की तरफ से जारी किए गए आदेश में कहा गया कि एआई समिट के साथ ही 21 से 23 फरवरी के बीच बार काउंसिल आफ दिल्ली के चुनाव हाई कोर्ट परिसर में होने हैं।
उक्त स्थिति को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने अधिवक्ता के साथ ही पक्षकार व्यक्तिगत तौर पर 16 फरवरी से 23 फरवरी तक दिल्ली हाई कोर्ट की विभिन्न अदालतों के समक्ष वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हो सकते हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होना जरूरी है।
