विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में राहत के दिन बीते, अब सूरज दिखाएगा तेवर; तीन दिन के लिए 'लू' का अलर्ट

Published: Sun, 19 Apr 2026 09:31 PM (IST)

दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिनों तक लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

राजधानी दिल्ली में बुधवार से तीन दिनों के लिए लू अलर्ट जारी।

राजधानी दिल्ली में बुधवार से तीन दिनों के लिए लू अलर्ट जारी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तापमान में वृद्धि होने के साथ ही हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा।

विभाग ने बुधवार से तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान लगाया है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

20260419357L

वहीं, रविवार को पूरे दिन धूप खिली रही। कुछ स्थानों पर बीच-बीच बादल भी छाए रहे। न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिल्ली का एक्यूआई खराब श्रेणी में

गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। शुक्रवार को हुई वर्षा के कारण शनिवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंच गया था।

20260419352L

शनिवार को एक्यूआई 152 यानी मध्यम श्रेणी में था जो रविवार को बढ़कर 258 यानी खराब श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप के अनुसार वजीरपुर सबसे अधिक प्रदूषित है। यहां का एक्यूआई 379 दर्ज किया गया। वहीं, आनंद विहार का 365, रोहिणी का 347 और जहांगीरपुर का एक्यूआई 326 रहा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली को सेमीकंडक्टर निर्माण का हब बनाने की तैयारी, पॉलिसी ड्राफ्ट जल्द लाएगी रेखा सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।