विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीषण गर्मी झेलने को तैयार हो जाएं दिल्लीवाले, 44°C तक पहुंच सकता है तापमान; IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

Published: Tue, 21 Apr 2026 10:32 AM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2026 10:37 AM (IST)

Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में आज से लू चलने की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI generated

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI generated

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार से अगले चार दिन तक लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। उधर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।

मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप भी खिली रहेगी।

delhi weather (1)

मध्यम श्रेणी में दिल्ली की हवा

मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 171 रिकॉर्ड किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल एक्यूआई की यही श्रेणी बनी रहेगी।

दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। पूर्वानुमान में बताया गया है, "आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे लू की स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी।"

लोगों को धूप में बाहर निकलने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि ज्यादा तापमान के संपर्क में आने से डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), हीट एग्जॉशन (गर्मी से होने वाली थकावट) और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। लोगों से दोपहर समय में बाहर निकलने से बचने, खूब पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- चार दिन तक भीषण लू की मार झेलेगी दिल्ली, IMD ने जारी किया अलर्ट; फाइलों के बाहर नहीं आ पा रहा हीट एक्शन प्लान

यह भी पढ़ें- 'हीट चैंबर' बन रही है दिल्ली, 15 साल में 2.6 डिग्री चढ़ा पारा; अब और सताएगी लू



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।