विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार दिन तक भीषण लू की मार झेलेगी दिल्ली, IMD ने जारी किया अलर्ट; फाइलों के बाहर नहीं आ पा रहा हीट एक्शन प्लान

Published: Tue, 21 Apr 2026 06:00 AM (IST)

दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन सरकार का हीट एक्शन प्लान अभी तक ...और पढ़ें

दिल्ली में आज से लू का अलर्ट। (AI Generated Image)

दिल्ली में आज से लू का अलर्ट। (AI Generated Image) 

HighLights

  1. दिल्ली में अगले चार दिन लू का येलो अलर्ट

  2. हीट एक्शन प्लान अब तक तैयार नहीं

  3. दिल्ली आपदा प्रबंधन के नंबर बेमानी

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। इसे प्रशासनिक अनदेखी कहें या सरकारी हीलाहवाली, लेकिन भीषण गर्मी से बचाव की जो तैयारियां अभी तक धरातल पर आ जानी चाहिए थी, आसमान से आग बरसना शुरू हो जाने पर भी फाइलों में ही कैद हैं।

आलम यह है कि मौसम विभाग ने अगले चार दिन लू (हीटवेव) चलने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं दिल्ली सरकार का हीट एक्शन प्लान कागजों में ही आगे बढ़ रहा है। ऐसे में दिल्ली वासियों की परेशानी बढ़ना तय है।

क्या है हीट एक्शन प्लान

गौरतलब है कि हीट एक्शन प्लान से अभिप्राय उस कार्ययोजना से है, जिसमें भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की जाती है।

कहां कूलिंग शेल्टर बनाए जाएंगे, कहां- कहां पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था होगी, श्रमिकों के लिए क्या व्यवस्था होगी, स्कूलों, बस अडडों और रेलवे स्टेशनों पर क्या कुछ व्यवस्था रहेगी, अस्पतालों में क्या प्रबंध किए जाएंगे, कितने वाटर कूलर और आपदा मित्र तैनात किए जाएंगे, जन जागरूकता और अर्ली वार्निंग सिस्टम की क्या रूपरेखा रहेगी इत्यादि।

42f4

बीते वर्ष यह हीट एक्शन प्लान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 अप्रैल को जारी किया गया था और तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया था। लेकिन इस साल अब तक तैयार ही नहीं हो पाया है। इस माह के अंत तक ही इसके जारी होने की उम्मीद है।

भीषण लू का येलो अलर्ट

उधर मौसम विभाग ने मंगलवार से शुक्रवार तक भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री तक रिकार्ड किया जा सकता है।

एनसीआर के जिलों में भी ऐसी ही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के रूप में आसमान से आग बरसेगी।

20260419357L-1776616968101

इस बीच हवा की रफ्तार बढ़ने से सोमवार को दिल्ली के तापमान में आंशिक गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक 22.8 डिग्री दर्ज हुआ।

हवा में नमी का स्तर 67 से 20 प्रतिशत रहा। रिज क्षेत्र दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री जबकि न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सोमवार को दिल्ली के प्रमुख स्थानों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

स्थान अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
सफदरजंग 39.5 22.8
पालम 39.3 22.6
लोधी रोड 39.6 20.2
रिज 41.3 23.2
आयानगर 40.2 21.8
पूसा 38.2 24.5
नजफगढ़ 38.5 23.2
मुंगेशपुर 39.9 22.9

डीडीएमए के टेलीफोन नंबर बेमानी

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), जिसकी हीट एक्शन प्लान में खासी अहम भूमिका रहती है, के वेबसाइट पर दिए गए सभी टेलीफोन नंबर भी बेमानी साबित हो रहे हैं। कोई भी नंबर मिलाएं, जवाब एक ही आता, यह नंबर काम नहीं कर रहा। मोबाइल नंबर पर अधिकारी जवाब नहीं देते।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी-बिहार में लू का कहर, राजस्थान में आसमान से बरसेगी आग; IMD का अलर्ट

यह भी पढ़ें- 'हीट चैंबर' बन रही है दिल्ली, 15 साल में 2.6 डिग्री चढ़ा पारा; अब और सताएगी लू

यह भी पढ़ें- 40 डिग्री वाली 'लू' का अलर्ट: दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलना खतरनाक, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन



इस साल के लिए दिल्ली के हीट एक्शन प्लान को लेकर सभी विभागों से इनपुट लेकर उसे तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक प्लान तैयार हो जाएगा और उसे जारी कर सभी विभागों को दिशा-निर्देश दे दिए जाएंगे।

-

नीरज सेमवाल, राजस्व सचिव सह मंडल आयुक्त, दिल्ली सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।