दिल्ली में हीट वेव एक्शन प्लान लागू, दोपहर 12 से 3 बजे तक श्रमिकों के काम पर रोक; अस्पतालों में 'कूल रूम' तैयार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 'हीट वेव एक्शन प्लान 2026' की समीक्षा कर उसे और प्रभावी बनाने के निर्देश ...और पढ़ें
-1777259990058_m.webp)
तपती धूप और गर्म हवाओं के बीच सड़क पर सिर ढककर सफर करता राहगीर। जागरण
HighLights
स्कूली बच्चों को ओआरएस घोल पिलाकर घर भेजा जाएगा
श्रमिकों को कैप, गमछे मिलेंगे; दोपहर में काम बंद
बिजली की 9000 मेगावाट मांग, निर्बाध आपूर्ति के निर्देश
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में बढ़ते तापमान और लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए ‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ की विस्तृत समीक्षा कर उसे और प्रभावी बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष सरकार ने अपनी रणनीति को पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाया है और स्कूली बच्चों, निर्माण स्थलों पर कार्य कर रहे श्रमिकों का तो विशेष ध्यान रखा ही गया है।
साथ ही पक्षियों व पशुओं तक पानी की उपलब्धता पहुंचाने के लिए विभागों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। हीट वेव पीड़ितों के लिए विशेष टीमें भी तैनात की जा रही हैं।

फोटो: एआई जनरेटेड
स्कूली बच्चों और श्रमिकों के लिए सुरक्षा कवच
मुख्यमंत्री का कहना है कि स्कूली बच्चों को गर्मी और लू से बचाने के लिए अगर जरूरत हुई तो उन्हें छुट्टी से पहले स्कूल से ओआरएस का घोल पिलाकर ही घरों के लिए रवाना किया जाएगा ताकि रास्ते में डिहाइड्रेशन का खतरा न रहे।
-1777260049154.jpg)
बहुत अधिक हीट वेव की अवस्था में निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकाें के लिए कार्यस्थलों पर पानी ही नहीं, बल्कि धूप से बचाव के लिए कैप (टोपी) और गमछे के साथ जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। दोपहर 12:00 से 03:00 बजे के बीच बाहरी कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा।
बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए विशेष निर्देश
दिल्ली सरकार ने दिल्ली के थर्मल हाटस्पाट और हीट आइलैंड क्षेत्रों की संवेदनशीलता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 2-3 वर्षों से लगातार 40 दिनों तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने का गंभीर ट्रेंड देखा जा रहा है।
अनुमान है कि इस सीजन में दिल्ली की बिजली पीक पावर डिमांड 9,000 मेगावाट के स्तर को पार कर जाएगी, जो पिछले वर्ष की अधिकतम मांग 8,442 मेगावाट से काफी अधिक है।
इस भारी मांग को देखते हुए सीएम ने बिजली कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आपूर्ति में कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बढ रहे तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से पशु-पक्षियों के लिए पानी और छाया के निर्देश दिए हैं।
कूल रूप पॉलिसी के तहत उठाए कदम
सरकार ने दिल्ली अब ‘कूल रूफ पॉलिसी 2026’ के तहत कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डा की छतों पर लगभग 28,674 वर्ग फुट में रिफ्लेक्टिव कोटिंग का काम पूरा कर लिया गया है, जिससे भवन के अंदर का तापमान कम रहेगा।
इसके साथ ही सभी 13 जिलों में 339 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा है और 30 से अधिक अस्पतालों में विशेष ‘5-बेड वाले कूल रूम’ तैयार किए हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी और बारिश के आसार; तपती गर्मी से कब मिलेगी राहत?
