विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौवीं में फेल EWS छात्रा को स्कूल ने नहीं दिया एडमिशन, दिल्ली HC ने सरकार-डीओई से मांगा जवाब

Published: Wed, 08 Apr 2026 02:00 AM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने नौवीं कक्षा में फेल हुई एक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की छात्रा को क्विंस ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा जवाब। फाइल फोटो

दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगा जवाब। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नौवीं कक्षा में फेल होने के कारण द्वारका के क्विंस वैली स्कूल द्वारा छात्रा के प्रवेश पर रोक लगाने के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब मांगा है।

पिता के माध्यम से एक छात्रा द्वारा दायर याचिका पर न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने दिल्ली सरकार और शिक्षा निदेशालय को नोटिस जारी कर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

छात्रा ने याचिका में कहा कि वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से है और उसने क्विंस वैली स्कूल में नौवीं की परीक्षा दी थी, लेकिन वह फेल हो गया था। छात्रा ने कहा कि फेल होने कारण स्कूल ने उसके प्रवेश पर रोक लगा दी।

यह भी पढ़ें- 'आईपीए को राष्ट्रीय महासंघ के रूप में मान्यता कैसे मिली', दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा

यह भी पढ़ें- पंचशील ग्रीन्स-1 सोसायटी में रजिस्ट्री का रास्ता साफ, हाई कोर्ट के आदेश से खरीदारों को मिली राहत