ग्रीनओपोलिस के असली घर खरीदारों की होगी पहचान, दिल्ली HC ने पूर्व CJI संजीव खन्ना की अध्यक्षता में बनाई कमेटी
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुग्राम के ग्रीनओपोलिस प्रोजेक्ट के घर खरीदारों के दावों की देखरेख के लिए पूर्व प्रधान न्यायाधीश ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति का गठन किया।
HighLights
दिल्ली हाई कोर्ट ने निगरानी समिति का गठन किया।
पूर्व CJI संजीव खन्ना करेंगे समिति की अध्यक्षता।
ग्रीनओपोलिस के असली घर खरीदारों की होगी पहचान।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गुरुग्राम में अटके ग्रीनओपोलिस के घर खरीदारों के दावों की देखरेख के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति का गठन किया।
न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने कहा कि यह समिति ग्रीनओपोलिस हाउसिंग प्रोजेक्ट के असली घर खरीदारों की पहचान करेगी और पैसे वापसी की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगी।
पीठ ने कहा कि समिति का काम ग्रीनओपोलिस प्रोजेक्ट के असली घर खरीदारों की पहचान करना और उनकी सूची तैयार करना है, चाहे उन्होंने प्रोजेक्ट में यूनिट खरीदने के लिए थ्री सी शेल्टर्स को पैसे दिए हों या ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर को।
पीठ ने यह आदेश प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), ग्रीनओपोलिस वेलफेयर एसोसिएशन (जीडब्ल्यूए) और ग्रीनओपोलिस वेलफेयर कान्फेडरेशन (जीडब्ल्यूसी) की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में चलती स्लीपर बस में किशोरी से दुष्कर्म केस में 398 पन्नों की चार्जशीट; सीमेन, बाल और डीएनए का जिक्र
यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा पर MCD में BJP बोली- 3-4 महीने लकड़ी से अंतिम संस्कार पर लगे रोक; प्रवेश वर्मा के इस्तीफे पर अड़ी AAP
