विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'डीएनए टेस्ट से पितृत्व साबित हो सकता है, सहमति से शारीरिक संबंध नहीं', दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

Published: Sun, 06 Sep 2026 08:49 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपित की बरी को बरकरार रखते हुए स्पष्ट किया कि डीएनए परीक्षण से पितृत्व और यौन संबंध साबित होते हैं, पर यह सहमति का प्रमाण नहीं है। 

दुष्कर्म के आरोपित को बरी करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखा।

दुष्कर्म के आरोपित को बरी करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखा।

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने दुष्कर्म आरोपित की बरी बरकरार रखी।

  2. डीएनए पितृत्व साबित करता, सहमति नहीं: कोर्ट।

  3. महिला के आरोपों में विसंगतियां, अपील खारिज।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दुष्कर्म के आरोपित को बरी करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को बरकरार रखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने डीएनए को लेकर स्थिति स्पष्ट की। न्यायमूर्ति मधु जैन की पीठ ने स्पष्ट किया कि भले ही डीएनए परीक्षण से पिता होने और यौन संबंध होने की बात पक्के तौर पर साबित हो सकती है, लेकिन इससे यह तय नहीं होता कि वह काम आपसी सहमति से हुआ था या नहीं।

पीठ ने आरोपित को बरी करने वाले अक्टूबर 2024 के ट्रायल कोर्ट के फैसले से सहमति जताते हुए कहा कि आरोप की गंभीरता, ट्रायल में जरूरी साक्ष्य के मानक की जगह नहीं ले सकती।

उक्त टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने एक महिला की अपील खारिज कर दी। महिला ने उसे बरी किए जाने के निर्णय को चुनौती दी थी। महिला ने अपीलकर्ता पर बार-बार दुष्कर्म करने, नशीला पदार्थ देने, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप था।

उसकी मर्जी के खिलाफ आरोपी ने कई बार संबंध बनाए

महिला का आरोप था कि आरोपित उसके परिवार का परिचित था और उसने 2017 से धमकियों और प्रलोभन के जरिए उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। एक बार तो यौन शोषण से पहले उसे नशीला पदार्थ भी दिया गया था। बाद में जून 2019 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया और डीएनए टेस्ट से साबित हुआ कि आरोपित ही बच्चे का जैविक पिता है।

हालांकि, उक्त तथ्यों को ठुकराते हुए पीठ ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट अहम तो है, लेकिन उससे सिर्फ शारीरिक संबंध के साथ बच्चे के जैविक पिता होने की बात ही साबित होती है। पीठ ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट से यह पता नहीं चलता कि संबंध किन हालात में बने थे, और न ही इससे यह तय होता है कि संबंध आपसी सहमति से थे या बिना सहमति के।

महिला के दावों में विसंगितयां होने का तर्क देते हुए पीठ ने कहा कि यह सिद्धांत कि सही मामले में पीड़िता का बयान ही सजा का एकमात्र आधार बन सकता है, लेकिन बयान भरोसेमंद होना चाहिए।

उसके पास शिकायतकर्ता महिला की आपत्तिजनक व अश्लील तस्वीरें

पीठ ने कहा कि आरोपित पर आरोप था कि उसके पास शिकायतकर्ता महिला की आपत्तिजनक व अश्लील तस्वीरे और वीडियो थे और उसने उन्हें फैलाने की धमकी दी थी, लेकिन इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों से इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई थी। अदालत ने यह भी रिकार्ड पर लिया कि आरोपित के मोबाइल फोन की फारेंसिक जांच के दौरान ऐसी कोई सामग्री या चैट नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करेंगे सोनांचल के छह विद्यार्थी, राष्ट्रीय धरोहर को जानने का मिलेगा अवसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।