मकोका केस में नरेश बाल्यान को राहत नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत से किया इंकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान को मकोका मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया। वे गैंगस्टर कपिल सांगवान के सिंडिकेट से जुड़े केस में न्यायिक हिरासत में हैं।

मकोका केस में पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को जमानत देने से दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को इंकार कर दिया। फाइल फोटो
HighLights
दिल्ली हाई कोर्ट ने नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज की।
पूर्व AAP विधायक मकोका के तहत संगठित अपराध में आरोपित।
बाल्यान दिसंबर 2024 से मंडोली जेल में न्यायिक हिरासत में।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत संगठित अपराध से जुड़े एक मामले में आरोपित आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को जमानत देने से दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को इंकार कर दिया।
अदालत ने जमानत देने से मना करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय के खिलाफ नरेश बाल्यान की याचिका खारिज कर दी। नरेश बाल्यान दिसंबर 2024 से ही न्यायिक हिरास में मंडोली जेल में बंद हैं। यह मामला गैंग्सटर कपिल सांगवान द्वारा चलाए जा रहे संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़ा है।