PUCC संभाल लें दिल्लीवाले! 1 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष अभियान, प्रदूषण फैलाने वाले वाहन रडार पर
दिल्ली सरकार 1 अक्टूबर से वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की वैधता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
दिल्ली सरकार 1 अक्टूबर से विशेष अभियान चलाएगी।
वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्रों की वैधता जांची जाएगी।
स्वच्छ हवा और वायु प्रदूषण कम करना मुख्य उद्देश्य।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार एक अक्टूबर से वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की वैधता जांचने के लिए विशेष अभियान शुरू करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सरकार का उद्देश्य दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना है और वायु प्रदूषण कम करने के लिए पूरे वर्ष अलग-अलग स्तर पर काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान यह जांच की जाएगी कि वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र है या नहीं। उन्होंने कहा कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रमाणपत्रों की जांच जरूरी है।
निगरानी केंद्रों पर लगाए जाएंगे कैमरे
सरकार की ओर से प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र जारी करने वाले सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्रों की जांच और वाहनों की नियमित जांच इसी अभियान का हिस्सा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
