विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब और हरी-भरी होगी दिल्ली! ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए दक्षिणी रिज की 1000 एकड़ जमीन बनेगी आरक्षित वन

Published: Sat, 19 Sep 2026 05:36 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने दक्षिणी रिज की 1,000 एकड़ अतिरिक्त भूमि को आरक्षित वन घोषित करने की मंजूरी दे दी है, जिससे अधिसूचित रिज क्षेत्र बढ़कर लगभग 13,000 एकड़ हो जाएगा।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. दक्षिणी रिज की 1000 एकड़ भूमि आरक्षित वन घोषित।

  2. भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 20 के तहत मंजूरी।

  3. दिल्ली का अधिसूचित रिज क्षेत्र अब 13,000 एकड़ होगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दक्षिणी रिज की करीब 1,000 एकड़ अतिरिक्त भूमि को आरक्षित वन घोषित करने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 20 के तहत यह कदम उठाया गया है। इसके बाद अधिसूचित रिज क्षेत्र बढ़कर करीब 13,000 एकड़ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि रिज दिल्ली की प्राकृतिक विरासत और हरित सुरक्षा-कवच है। इसका संरक्षण स्वच्छ हवा, जैव विविधता, तापमान संतुलन और पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। सरकार का कहना है कि लंबे समय से लंबित अधिसूचना की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया गया है।

सरकार रिज के अन्य पात्र क्षेत्रों को भी चरणबद्ध तरीके से आरक्षित वन का दर्जा देने की प्रक्रिया जारी रखेगी। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के वैज्ञानिक पुनर्स्थापन, देशी पौधों को बढ़ावा देने और आक्रामक प्रजातियों के प्रबंधन पर भी जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में वन भूमि और ग्राम सभा की जमीनें खनन माफिया के निशाने पर, कई गांवों में बारूद से तोड़ रहे पहाड़-पत्थर

यह भी पढ़ें- न्यू चंडीगढ़ के 16 गांवों में वन भूमि की निशानदेही पर सवाल, 14 सितंबर तक हाईकोर्ट ने मांगी है रिपोर्ट