विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में हिंदी और संस्कृत समेत 5 भाषा अकादमियों का पुनर्गठन, गवर्निंग काउंसिल में 101 नए सदस्य चुने गए

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:40 AM (IST)

दिल्ली सरकार ने हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, मैथिली-भोजपुरी और गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी सहित पांच भाषा अकादमियों की गवर्निंग काउंसिल का पुनर्गठन किया है।

दिल्ली में पांच भाषा अकादमियां चुनी गईं। फोटो: हिंदी अकादमी दिल्ली

दिल्ली में पांच भाषा अकादमियां चुनी गईं। फोटो: हिंदी अकादमी दिल्ली

HighLights

  1. दिल्ली सरकार ने पांच भाषा अकादमियों का पुनर्गठन किया।

  2. गवर्निंग काउंसिल में कुल 101 नए सदस्य शामिल किए गए।

  3. अनंत विजय हिंदी अकादमी के सदस्य मनोनीत हुए हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की भाषा और साहित्यिक गतिविधियों को गति देने के लिए दिल्ली सरकार ने पांच भाषा अकादमियों की गवर्निंग काउंसिल का पुनर्गठन किया है।

कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, मैथिली-भोजपुरी और गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी अकादमी की नई गवर्निंग काउंसिल बनाई गई है।

पांचों अकादमियों की गवर्निंग काउंसिल में 101 सदस्य शामिल किए गए हैं। वहीं, दैनिक जागरण के संपादक (फीचर) अनंत विजय को हिंदी अकादमी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

नई गवर्निंग काउंसिल में संबंधित अकादमी के अध्यक्ष कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री होंगे। वहीं, वित्त विभाग के प्रधान सचिव और कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के सचिव पदेन सदस्य होंगे। अकादमियों के उपाध्यक्ष और सदस्यों के नाम भी अधिसूचना में जारी किए गए हैं।

हिंदी अकादमी में अनंत विजय को मिली जगह

हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष के रूप में अनिल अग्रवंशी और सदस्य के रूप में गजेंद्र सोलंकी, रितु गोयल, भुवनेश सिंघल, प्रवीण आर्य, रितु दुबे तिवारी, प्रो. कृष्ण शर्मा, प्रो. ममता वालिया, सोनाली मिश्रा, जय सिंह आर्य, मनोज शर्मा, जितेंद्र वीर कालरा, मुकेश अग्रवाल, डॉ. कीर्ति काले, डॉ. नवीन गुप्ता और दैनिक जागरण के संपादक (फीचर) अनंत विजय का नाम शामिल है।

संस्कृत और पंजाबी अकादमी के पदाधिकारी

संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. यशवीर सिंह होंगे। इसके सदस्य पं. गिरधारी लाल, संजय शर्मा, रेनू अग्रवाल, हर्षित उपाध्याय, डॉ. दुर्गेश मिश्रा, कौशल किशोर तिवारी, प्रो. सुधीर कुमार आर्य, प्रो. रंजीत बेहेरा, प्रो. जयप्रकाश नारायण, डॉ. जीवन शर्मा, आचार्य सुधीर शर्मा, डॉ. अमोल मणि मिश्रा और डॉ. सुशील कुमार बनाए गए हैं।

वहीं, पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष के रूप में सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी और सदस्यों में डॉ. जसविंदर कौर बिंद्रा, सरदार बलबीर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह सूरा, जैसमीन सिंह नाउनी, केएस दुग्गल, हरीश हरजाई, गुरमीत कोहली, हरजेंद्र सोढ़ी, संकेश सिद्धू, अवतार साहनी, सरदार कुलवंत सिंह बाठ, सचिन भसीन, राजीव गुगलानी, सुमित सेठ, शशि जेटली, सरदार जगदीश सिंह, सरदार चरनजीत सिंह लवली, सरदार इस्प्रीत सिंह और सरदारनी सतबीर कौर का नाम शामिल हैं।

मैथिली-भोजपुरी और पहाड़ी अकादमी के सदस्य

मैथिली-भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी और सदस्य के रूप में मनीष चौधरी, विजय भगत, संतोष ओझा, ब्रजेश राय, रेखा सिन्हा, निर्मल मिश्रा, विनोद कुमार झा, रामनारायण दुबे, बजरंग शुक्ला, विजय मिश्रा, अंजू कुमारी झा, कामदेव पाठक, डॉ. विनय कुमार, विजय लक्ष्मी उपाध्याय, समृद्धि पाठक, सान्वी पाठक और मधु झा का नाम शामिल किया गया है।

गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी अकादमी के उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. धीरज जोशी बनाए गए हैं। सदस्यों में चंद्र मोहन पपने, प्रो. सारिका गोसाईं, विनोद बचेती, अर्जुन राणा, तुलसी जोशी, नित्यानंद गरौला, सत्य जोशी, हरेंद्र डोलिया, माया बिष्ट, विजय लक्ष्मी घनसियाल, निर्मला (नेहा) उप्रेती और जसवंत रावत शामिल हैं।

विभाग की अधिसूचना के अनुसार, सभी अकादमियों की गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तारीख से दो वर्ष का होगा। पदेन सदस्यों को इस कार्यकाल की शर्त से अलग रखा गया है। सभी अकादमियों के सचिव सदस्य सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली वालों को बड़ी राहत, अगले हफ्ते हटेगा कालकाजी फुटओवरब्रिज, आउटर रिंग रोड पर खत्म होगा ट्रैफिक जाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।