विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता से मिला गिग वर्कर्स का प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं के सामाधान के लिए बोर्ड गठन की रखी मांग

Published: Fri, 23 Jan 2026 08:46 PM (IST)

गिग वर्करों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बोर्ड गठन ...और पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता से मिला गिग वर्कर्स का प्रतिनिधिमंड। फाइल फोटो

सीएम रेखा गुप्ता से मिला गिग वर्कर्स का प्रतिनिधिमंड। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के गिग वर्करों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिला तथा उनसे जुड़े समस्याओं को दूर करने के लिए बोर्ड के गठन की मांग की है।

उनके अनुसार, बोर्ड गठन से बेहतर कामकाजी परिस्थितियां और सामाजिक सुरक्षा, गिग वर्कर्स के लिए विश्राम केंद्रों की स्थापना, श्रम पोर्टल पर गिग वर्करों के पंजीयन के लिए विशेष अभियान, ई-श्रम पंजीकृत गिग वर्कर्स के लिए कल्याणकारी योजनाएं और आयुष्मान कार्ड जारी करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 6 विधायक, दिल्ली बैठक और बड़ा फैसला…; क्या बिहार कांग्रेस में अब सब कुछ ठीक हो गया?

विघेयक का मसौदा भी किया साझा

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल गिग वर्करों के पंजीकरण और कल्याण विधेयक का मसौदा भी साझा किया। जिसमें कई उपाय सुझाए गए हैं। एग्रीगेटरों पर अनिवार्य कल्याण शुल्क, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक वास्तविक समय लेनदेन ट्रैकिंग प्रणाली भुगतान और कटौतियां, शिकायत निवारण व अपील तंत्र समेत अन्य सुझाव दिए।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जनपहल के संस्थापक धर्मेंद्र कुमार व गिग वर्कर्स एसोसिएशन के डा. मुख्तार आलम समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा और यूपी के सहयोग से बढ़ेगा यमुना का 'ई-फ्लो', 500 क्यूसेक गंगा जल से कम होगा प्रदूषण