विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में फिर गैंगवार, शेयरिंग ऑटो को लेकर भिड़े गुट, पुलिस की पकड़ से दूर नसीम

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:44 AM (IST)

उत्तर पूर्वी दिल्ली में शेयरिंग ऑटो से जबरन वसूली को लेकर नसीम और राजा मेवाती गिरोह के बीच गैंगवार जारी ...और पढ़ें

दिल्ली में फिर गैंगवार (एआई जेनरेटेड इमेज)

दिल्ली में फिर गैंगवार (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. उत्तर पूर्वी दिल्ली में ऑटो वसूली पर गैंगवार जारी।

  2. छह माह में तीन हत्याएं, नसीम गिरोह का आतंक।

  3. पुलिस पर नसीम को न पकड़ने के आरोप।

शुजाउद्दीन, पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले में इस साल गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रही। नसीम और राजा मेवाती गिरोह के बदमाश खुलेआम सड़कों पर वारदात कर दिल्ली पुलिस का माखौल उड़ा रहे हैं।

गिरोहों के बीच चल रही गैंगवार में छह माह में तीन हत्याएं हो चुकी हैं, जबकि एक घायल है। गिरोह के सरगना राजा की हत्या में शामिल कुख्यात बदमाश नसीम दुर्रानी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। हत्या के केस में वांछित रहते हुए उसने दूसरी हत्या को अंजाम दे दिया और पुलिस की नाक के नीचे से फरार हो गया।

आठ माह से चल रही गैंगवार...

इस बार कानून मंत्री के कार्यालय के बाहर और पुलिस बूथ से 300 मीटर की दूरी पर वारदात की है। दोनों गिरोह में आठ माह से गैंगवार चल रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खजूरी व मुस्तफाबाद में शेयरिंग आटो चलते हैं। ये ऑटो सोनिया विहार, खजूरी व करावल नगर से कश्मीरी गेट जाते हैं। अधिकतर ऑटो गैर कानूनी तरीके से चल रहे हैं। एक ऑटो में करीब आठ सवारियां बैठाते हैं। इसमें उत्तर प्रदेश नंबर के बिना परमिट के ऑटो शामिल हैं।

ऑटो वालों से वसूलते थे पैसा

आरोप है कि राजा मेवाती व नसीम गिरोह इन ऑटो वालों से हर माह प्रत्येक आटो से 2000 से 2500 रुपये जबरन वसूली करते हैं, रकम का हिस्सा पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जाता है। यही वजह है कि हर रोज गैर कानूनी तरीके से ऑटो चलते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता है।

नसीम गिरोह के लिए राशिद नाम का बदमाश वसूली करता था, जबकि मेवाती खुद वसूली करता था। नसीम गिरोह के लिए राजा कांटा बनने लगा तो गत 27 मई को नसीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में राजा के भांजे हारुन ने नाबालिग बदमाशों के साथ मिलकर राशिद की हत्या कर दी थी।

आरोप है कि मौजूदा वक्त में राजा गिरोह के सरगना हारुन की समीर काफी पैरवी कर रहा था। यह बात नसीम को चुभ गई और समीर की हत्या कर दी। सूत्रों का कहना है राजा की हत्या के बाद से नसीम फरारी काट रहा है, उसी बीच उसने दूसरी हत्या की है।

यह पुलिस पर भी बड़ा सवाल है, आखिर वह नसीम को क्यों नहीं पकड़ सकी और कब यह गैंगवार बंद होगी। आरोप है कि नसीम की दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से सांठगांठ है। इसका दूर का एक रिश्तेदार दिल्ली पुलिस में एसआइ है।

जेल में बंद है मेवाती गिरोह का सरगना हारुन

राजा मेवाती नाम का बदमाश खजूरी थाना क्षेत्र में रहता था। इस पर हत्या, जबरन वसूली, लूट समेत कई धाराओं में केस दर्ज थे। यह अपना गिरोह चलाता था। गत मई में नसीम गिरोह ने दस गोलियां मारकर राजा की हत्या कर दी थी, जिसके बाद गिरोह की कमान उसके भांजे हारुन पहलवान ने संभाली हुई है।

राशिद की हत्या के मामले में हारुन जेल में बंद है। गत मार्च में राजा ने वजीराबाद क्षेत्र में नसीम गिरोह के बदमाश पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें बदमाश घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें- हक की लड़ाई: जब सिस्टम से टकराईं दो बेटियां, खुलवा दिए बंद हॉस्टल के ताले और बदलवा दिया फीस का नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।