दिल्ली में त्योहारों से पहले नकली घी में 'खेल', 60% छूट और Buy 1 Get 1 के नाम पर खेल; 59 नमूनों में 19 असुरक्षित
दिल्ली में त्योहारों से पहले नकली घी की बिक्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़े डिस्काउंट ...और पढ़ें

विकासपुरी के मैक्सकार्ट और अग्रवाल स्टोर से घी के पांच नमूने लेकर 75.53 लीटर घी जब्त किया गया। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दिल्ली में त्योहारों से पहले नकली घी की बड़ी खेप पकड़ी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने 322.53 लीटर/किलोग्राम घी जब्त किया।
जांच में 59 नमूनों में से 19 घी असुरक्षित पाए गए।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में अब त्योहारों में घरों और मिठाइयों के लिए इस्तेमाल होने वाले देसी घी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली में पहले नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप पकड़ी गई। अब नकली घी पकड़ा जा रहा है।
बड़े डिस्काउंट का लालच देकर बेच रहे
चिंताजनक यह कि इन्हें ‘एक के साथ एक मुफ्त’ और 60 प्रतिशत तक छूट का लालच देकर दिल्ली के बाजारों में खपाया जा रहा है। यही कारण है कि दिल्ली खाद्य सुरक्षा विभाग में इस तरह का विज्ञापन देने वाले स्टोरों से खाद्य सुरक्षा विभाग ने 322.53 लीटर/किलोग्राम घी जब्त किया। विकासपुरी और हस्तसाल गांव में घी के आठ नमूने लिए गए। यह सभी प्रथम दृष्टया जांच में संदेहजनक पाए गए हैं।
छूट वाले स्टोरों से नमूने
विकासपुरी के मैक्सकार्ट और अग्रवाल स्टोर से घी के पांच नमूने लेकर 75.53 लीटर घी जब्त किया गया। हस्तसाल गांव के अग्रवाल स्टोर से श्री शान, वृंदा फार्म्स और अवतार ब्रांड के घी के तीन नमूने लेकर 246 किलोग्राम घी जब्त किया गया।
आजाद मार्केट के साहिब संस से गलत लेबलिंग की आशंका में चीनी से बनी मिठाई के दो नमूने लिए गए। लाजपत नगर से मखाना और हल्दी तथा रिठाला से बिस्कुट और कैंडी के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए।
जांच रिपोर्ट में घी के 19 नमूने के फेल
घी के 59 नमूनों में 19 असुरक्षित और चार मानकों से कम मिले हैं। इस आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अभियोजन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। शुक्रवार को जब्त घी और अन्य खाद्य पदार्थों के नए नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
