विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली वालों को ठंड से थोड़ी राहत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 8 डिग्री के पास; IMD का यलो अलर्ट

Published: Mon, 19 Jan 2026 09:57 AM (GMT+05:30)

दिल्ली में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे सफदरजंग और पालम में दृश्यता काफी कम हो गई। इसके चलते ...और पढ़ें

दिल्ली वालों को आज ठंड से थोड़ी राहत मिली है। जागरण

दिल्ली वालों को आज ठंड से थोड़ी राहत मिली है। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। आज सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन-चार दिन पहले दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया था।

वहीं, सोमवार सुबह दिल्ली में कई स्थानों पर हल्का तो कहीं पर घना कोहरा छाया रहा। सफदरजंग में सुबह आठ बजे दृश्यता मात्र तीन सौ मीटर और पालम में सात सौ मीटर थी।

कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात प्रभावित हुई। वाहन चालकों को परेशानी होने के साथ ही उड़ानें और ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वहीं, राजधानी की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

पिछले कई दिनों से दिल्ली में सुबह कोहरा पड़ रहा है। सोमवार के लिए भी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया था। कोहरे के कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं, पिछले दिनों की तुलना में तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

सोमवार सुबह यह बढ़कर 7.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को यह 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, कई फ्लाइट्स लेट; ग्रेप-4 लागू होने के बावजूद AQI 400 के पार

शनिवार रात से दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। रविवार को एक्यूआई 440 यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर एप के अनुसार, सोमवार सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यआई 417 रहा। दिन में हवा चलने से इसमें कुछ कमी होने की उम्मीद है।