विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में कोहरे का कहर: IGI एयरपोर्ट पर 220 उड़ानें लेट, 40 फ्लाइट्स रद; यात्री परेशान

Published: Tue, 03 Feb 2026 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Feb 2026 07:03 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। ...और पढ़ें

कोहरे से आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित।

कोहरे से आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट पर हवाई यातायात पूरी तरह चरमरा गया है। सोमवार सुबह से शाम छह बजे तक 220 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी दर्ज की गई है, जबकि रद होने वाली उड़ानों की संख्या 40 के पार पहुंच गई है।

इसके अलावा, खराब दृश्यता के चलते 10 विमानों को जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ की ओर डायवर्ट करना पड़ा है।
सोमवार सुबह दिल्ली में मौसम के सबसे कठिन हालात देखे गए। तड़के 4:00 बजे से सुबह 9:00 बजे के बीच रनवे पर विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर के बीच दर्ज की गई, जिसने परिचालन को पूरी तरह ठप कर दिया।

भारी बैकलॉग के कारण रनवे पर विमानों की लंबी कतार 

दोपहर 12:00 बजे के बाद धूप निकलने से दृश्यता में सुधार हुआ और यह बढ़कर 500 से 800 मीटर तक पहुंची, जिससे लैंडिंग प्रक्रिया में थोड़ी तेजी आई। हालांकि, सुबह के भारी बैकलॉग के कारण रनवे पर विमानों की लंबी कतार लग गई है, जिससे उड़ानों को प्रस्थान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने दोपहर में स्थिति की समीक्षा करते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यात्रियों के लिए नई एडवायजरी जारी की है। इसमें एएआई ने कहा कि उत्तर भारत के हवाई अड्डों पर घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम है, जिससे परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें। हमारी टीमें यात्रियों की सहायता के लिए ग्राउंड पर मुस्तैद हैं।

लागू हुए नए एफडीटीएल के नियम ने रद उड़ानों की संख्या बढ़ा दी

दोपहर होते-होते कोहरा भले ही थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन उड़ानों की संख्या बढ़ने और एयर ट्रैफिक बैकलाग के कारण प्रस्थान के लिए उड़ानों को 3 से 4 घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई एयरलाइंस ने क्रू मेंबर्स की ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) समाप्त होने और कनेक्टिंग विमानों के दिल्ली न पहुंच पाने के कारण आखिरी समय पर उड़ानें रद कर दी हैं, जिससे टर्मिनल 3 और टर्मिनल 1 पर यात्रियों का भारी जमावड़ा लग गया। एयरपोर्ट प्रबंधन मौसम विभाग के आरेंज अलर्ट के बीच एयरपोर्ट पर कैट-III सिस्टम के जरिए परिचालन जारी रखने के मशक्कत में लगी रही।

इधर इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख कंपनियों ने भी अपने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि भले ही मौसम में सुधार हो रहा है, लेकिन उड़ानों का शेड्यूल पटरी पर आने में सोमवार देर रात तक का समय लग सकता है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे धैर्य बनाए रखें और एयरपोर्ट प्रबंधन के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें- डाबड़ी-गुरुग्राम मार्ग पर खतरनाक हुआ सफर, जानलेवा हैं गड्ढे, कोहरे ने बढ़ाया हादसों का डर