विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हौजरानी अग्निकांड: बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से बना लिए 5 अवैध होटल, अब खुली लवकेश की पूरी कुंडली

Published: Mon, 08 Jun 2026 06:21 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के हौजरानी अग्निकांड मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज पुलिस हिरासत में है। जांच में खुलासा हुआ है कि ...और पढ़ें

होटल मालिक लवकेश बजाज। जागरण

होटल मालिक लवकेश बजाज। जागरण

HighLights

  1. होटल मालिक लवकेश बजाज पुलिस हिरासत में।

  2. बिना NOC चला रहा था पांच अवैध होटल।

  3. 2022 में लाइसेंस आवेदन हुआ था खारिज।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली हौजरानी अग्निकांड मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज पुलिस हिरासत में है। इलाके में लवकेश का यह इकलौता होटल नहीं था। रिश्तेदारों व परिचितों की मदद और विभागों की मिलीभगत से वह पांच होटल चला रहा था।

लवकेश ने शुरुआत हौजरानी गांव में ही "बजाज ट्रेडिंग कंपनी" नाम की एक दुकान से की थी। यहां वह पीओपी, टाइल्स, मार्बल समेत बिल्डिंग मैटेरियल का सामान बेचता था। इसके बाद उसने दिल्ली के वीआईपी और मेडिकल टूरिज्म वाले इलाके में होटल का कारोबार शुरू कर दिया।

वर्ष 2022 में कमर्शियल लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, पर फायर सेफ्टी और कमजोर बिल्डिंग स्ट्रक्चर के कारण इसे खारिज कर दिया गया। इसके बावजूद वह बिना एनओसी के धड़ल्ले से होटल चला रहा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पार्क वाली लेन में फ्लोरिश इन होटल आरोपित लवकेश का ही है। इसके पास में वह पहले दुकान चलाता था। लंबे समय तक दुकान चलाने के दौरान उसने ऊपर कमरे बना लिए और उन्हें किराए पर देने लगा। बाद इसे होटल फ्लोरिश इन नाम दे दिया।

होटल सील कर दिए गए

बताया गया कि वर्तमान में उसके तीन होटल संचालित थे और दो होटल का काम चल रहा है। जांच के दौरान पुलिस ने बचे दोनों होटलों का निरीक्षण किया तो पता चला कि वहां भी नियमों को तोड़ कर बेसमेंट में कमरें, रसोई घर आदि बनाए गए थे। फिलहाल यह सभी होटल सील कर दिए गए हैं।

2022 में खरीदी थी यह संपत्ति

जांच में यह भी सामने आया है कि लवकेश बजाज ने वर्ष 2022 में यह संपत्ति अहलूवालिया नामक व्यक्ति से खरीदी थी। इसी वर्ष होटल संचालन के लिए लाइसेंस संबंधी आवेदन किया गया था, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा और अन्य आवश्यक मानकों को पूरा नहीं किए जाने के कारण आवेदन निरस्त कर दिया था। हालांकि बाद में लवकेश ने बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) श्रेणी का लाइसेंस लिया।

यह भी पढ़ें- 'कमरों में छिपी महिलाएं सीने से लगाए थीं बच्चे', दमकलकर्मी ने बताया दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक मंजर

यह भी पढ़ें- दिल्ली अग्निकांड से सबक: जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों में होटलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, डिवकॉम ने दिए सख्त निर्देश

लंबे समय तक खाली पड़ी थी इमारत

आरोपी लवकेश के जिस अवैध होटल में आग लगी थी, उसमें पहले भी 1980 में भी आग लगी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक तब यहां बनी इमारत में एक शख्स किराए पर रहता था। तब न तो कोई ज्यादा नुकसान हुआ था और न ही किसी की जान गई थी।