दिल्ली में आग लगने की घटनाओं पर अब इस तरह पाया जाएगा काबू, सरकार ने तैयार किया प्लान
दिल्ली सरकार आग की घटनाओं पर तेजी से काबू पाने के लिए अग्निशमन व्यवस्था में बड़े बदलाव कर रही है। ...और पढ़ें

दिल्ली में बदलेगा अग्निशमन तंत्र (एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
दिल्ली अग्निशमन व्यवस्था में व्यापक बदलाव करेगी सरकार।
इमारतों की अग्नि सुरक्षा जांचेंगे तीसरे पक्ष के ऑडिटर।
आधुनिक, तेज आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र होगा विकसित।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में आग लगने की घटनाओं पर तेजी से काबू पाने और जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए दिल्ली सरकार अग्निशमन व्यवस्था में व्यापक बदलाव करने जा रही है।
इसके तहत दिल्ली अग्निशमन सेवा के नियमों में संशोधन किया जाएगा। इमारतों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच के लिए योग्य तीसरे पक्ष के तौर पर लेखा परीक्षकों (ऑडिटर) की मदद ली जाएगी।
सभी को किया जाएगा प्रशिक्षित
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इसके लिए नगर निगम के पैनल में शामिल लेखा परीक्षकों और वास्तुकारों को सूचीबद्ध कर प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस संबंध में गृह मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को बताया कि सरकार दिल्ली में आधुनिक, तेज और पूरी तरह सक्षम आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करना चाहती है।
तैयार की गई कार्ययोजना
उपराज्यपाल टीएस संधू की अध्यक्षता में हाल में हुई समीक्षा बैठक में इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें संकरी गलियों, अधिक आबादी, यातायात जाम, बिजली के तारों पर अत्यधिक भार और घरों में प्लास्टिक व कृत्रिम सजावटी सामान के बढ़ते इस्तेमाल से पैदा हो रहे आग के खतरों को ध्यान में रखा गया है।