दशहरा-छठ पर दिल्ली से घर जाना होगा आसान, पूर्णिया-सहरसा-गया-धनबाद की स्पेशल ट्रेनों के नवंबर तक बढ़े फेरे
त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पूर्णिया, सहरसा, गया और धनबाद के लिए विशेष ट्रेनों के ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
त्योहारों में भीड़ कम करने हेतु ट्रेनों के फेरे बढ़े।
पूर्णिया, सहरसा, गया, धनबाद की विशेष ट्रेनें नवंबर तक।
दशहरा से छठ तक यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलेगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। त्योहार के दिनों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। सबसे अधिक भीड़ पूर्व दिशा की ट्रेनों में होती है। लोगों को दशहरा से छठ तक कंफर्म टिकट नहीं मिलता है। इसे ध्यान में रखकर त्योहार विशेष ट्रेनें घोषित करने के साथ ही पहले से चल रही विशेष ट्रेनों के फेरे बढाए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में पूर्णिया, सहरसा, गया और धनबाद के लिए चलने वाली विशेष ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़ा दिए गए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लोग त्योहार के दिनों में अपने घर बिना किसी परेशानी पहुंच सकें इसके लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
आने वाले दिनों में कुछ और विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।
त्योहार विशेष ट्रेनों का विवरण
पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (05579/05580) ः- पूर्णिया कोर्ट से यह 4 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से यह 6 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार व मंगलवार को चलेगी।
सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (05575/05576)ः- सहरसा से यह विशेष ट्रेन 8 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को और आनंद विहार टर्मिनल से 10 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।
गया- आनंद विहार टर्मिनल विशेष (02397/02398)ः- गया से यह विशेष ट्रेन 6 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और आनंद विहार टर्मिनर ले 7 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
धनबाद-शकूरबस्ती विशेष (03639/03640)ः- यह विशेष ट्रेन धनबाद से 4 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को और शकूरबस्ती से 5 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को चलेगी।
