विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की तीन स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, बुकिंग शुरू; Delhi समेत बिहार-UP और गुजरात जाना आसान

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 04 Sep 2026 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2026 01:09 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार महत्वपूर्ण विशेष ट्रेनों की संचालन ...और पढ़ें

दिल्ली की तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत मिलेगी।

दिल्ली की तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत मिलेगी।

HighLights

  1. गया-आनंद विहार, धनबाद-शकूरबस्ती, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन शामिल

  2. बिहार, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को आरक्षित टिकट में मिलेगी राहत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रेनों में सीट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन ने चार महत्वपूर्ण विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के फेरे बढ़ने से बिहार, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच सफर करने वाले दैनिक और त्योहारी यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

गया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल

विस्तार योजना के तहत, गया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल (02397/02398) अब सितंबर से नवंबर 2026 तक 13-13 फेरों के लिए चलेगी। 02397 गया से प्रत्येक रविवार और वापसी में 02398 आनंद विहार से प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी। यह ट्रेन शेखपुरा के स्थान पर सीधे गया स्टेशन से संचालित होगी।

धनबाद-शकूरबस्ती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल

वहीं, धनबाद-शकूरबस्ती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (03639/03640) के 26-26 फेरे बढ़ाए गए हैं। 03639 धनबाद से चार सितंबर से 30 नवंबर तक (सोमवार व शुक्रवार) और 03640 शकूरबस्ती से पांच सितंबर से एक दिसंबर तक (मंगलवार व शनिवार) चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को तत्काल प्रभाव से टूंडला जंक्शन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल

पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों के लिए मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (05219/05220) के 12-12 फेरे बढ़ाए गए हैं। मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन 11 सितंबर से प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे और आनंद विहार से 12 सितंबर से प्रत्येक शनिवार दोपहर 12 बजे चलेगी। 22 आधुनिक एलएचबी कोचों वाली यह ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज, गोविंदपुरी और टूंडला के रास्ते आवागमन करेगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे शिक्षक भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल सूची जारी, 19 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; RRB ने जारी किया परिणाम

यह भी पढ़ें- रेलवे में 5165 एनटीपीसी पदों पर भर्ती के लिए RRB ने दी मंजूरी, सितंबर के आखिरी सप्ताह में आएगा नोटिफिकेशन