विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के फार्म हाउस में तस्करी की शराब का खेल, हरियाणा से लाई महंगी शराब के साथ पांच गिरफ्तार

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:04 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में एक्साइज विभाग ने फार्म हाउस की पार्टियों में हरियाणा से तस्करी कर लाई गई ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. एक्साइज विभाग ने दक्षिणी दिल्ली में शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया।

  2. हरियाणा से तस्करी कर लाई शराब फार्म हाउस पार्टियों में बेची जा रही थी।

  3. पांच आरोपी गिरफ्तार, दस लाख की शराब और चार वाहन जब्त किए गए।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। फतेहपुर बेरी इलाके में एक्साइज विभाग ने हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब को फार्म हाउस की पार्टी में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। विभाग ने शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब दस लाख की महंगी शराब-वोदका और बीयर बरामद की है।

तस्करों के चार वाहनों को भी जब्त किया गया है। इस बाबत फतेहपुर बेरी थाने में एफआइआर दर्ज कर सारा सामान सौंप दिया गया है। एक्साइज विभाग के सूत्रों के अनुसार एसआई प्रेम प्रकाश सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में आयोजित पार्टी में हरियाणा से शराब लाई जाती है।

पांच लोगों की हुई गिरफ्तारी

इस काम में एक गिरोह लिप्त है। टीम सूचना के आधार पर अलग-अलग फार्म हाउस के बाहर निगरानी करने लगी। उन्होंने संदिग्ध वाहन दिखाई दिया तो जांच शुरू की। इसके बाद कुल पांच लोग गिरफ्तार हुए। इनकी पहचान प्रियांशु, रुपेश, हिमांशु, वीरेंद्र और मोहित बिरमानीके तौर पर हुई है।

इसमें प्रियांशु को छोड़कर सभी गुरुग्राम के पाश इलाके में रहते हैं। जांच में सामने आया कि कर चोरी बचाने के लिए इनकी फार्म हाउस संचालकों से सांठगांठ थी।

यह भी पढ़ें- नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़: बागबेड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे दो तस्कर, दो फरार