जमशेदपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़: बागबेड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे दो तस्कर, दो फरार
बागबेड़ा पुलिस ने जगन्नाथपुर मोड़ पर वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से 330 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की ...और पढ़ें

बागबेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को जगन्नाथपुर मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 330 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की।
HighLights
बागबेड़ा पुलिस ने जगन्नाथपुर मोड़ पर वाहन जांच की।
दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो अन्य आरोपित फरार हुए।
दोपहर करीब 2:15 बजे एक काले रंग की बोलेरो (JH-05 ED-0736) वहां पहुंची। पुलिस बल को देखकर चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन सवार दोनों आरोपितों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिदगोड़ा ग्वाला बस्ती निवासी विकास विशाल उर्फ छोटू और कानु भट्ठा निवासी धीरेन तांती उर्फ पिंटू के रूप में हुई है।
बोलेरो की तलाशी लेने पर बीच और पीछे की सीटों पर रखे 11 बोरों से 330 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और 7,550 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे शहर में कहां खपाने की योजना थी।
