विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर भरेंगे हुंकार, कोर्ट से क्लीन चिट मिलने पर बोले- मैं हूं कट्टर ईमानदार

Published: Sun, 01 Mar 2026 05:49 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 07:28 AM (IST)

केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने ...और पढ़ें

केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर जनसभा करेंगे। जागरण

केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर जनसभा करेंगे। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रविवार (1 मार्च 2026) को जंतर-मंतर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा उन्हें और 22 अन्य को बरी करने के बाद उनका पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन होगा।

कोर्ट ने जांच को "पूर्व नियोजित और साजिशपूर्ण" करार दिया। आम आदमी पार्टी इसे सच्चाई और ईमानदारी की जीत मान रही है, जो पूरे देश में एक संदेश देगी।

कोर्ट ने दी क्लीन चिट

दिल्ली का जंतर-मंतर फिर से राजनीतिक चर्चा में है। रविवार, 1 मार्च को सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल यहां बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम खास है, क्योंकि राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और मनीष सिसोदियो समेत अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है।

केजरीवाल बोले- मैं कट्टर ईमानदार

केजरीवाल ने कोर्ट से बाहर आते ही भावुक होकर कहा, "मैं कट्टर ईमानदार हूं, मेरी ईमानदारी ही मेरी कमाई है।" उनका यह बयान आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए प्रेरणा बन गया है। पार्टी का दावा है कि झूठे आरोपों के बावजूद केजरीवाल मजबूत होकर उभरे हैं।

यह भी पढ़ें- “खुश मत होइए…”: आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल को राहत पर कपिल मिश्रा का वार, बोले- मामला अभी हाई कोर्ट में

आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रविवार की सभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पर पूरी राष्ट्रीय लीडरशिप मौजूद रहेगी, चाहे वह गुजरात, गोवा, पंजाब या दिल्ली के नेता हों। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सभा से जो आवाज उठेगी, वह पूरे देश तक पहुंचेगी।