“खुश मत होइए…”: आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल को राहत पर कपिल मिश्रा का वार, बोले- मामला अभी हाई कोर्ट में
आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल को अदालत से राहत मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने उन पर हमला ...और पढ़ें

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आबकारी मामले में अदालत से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत मिलने के बाद दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर करारा हमला बोला है।
मिश्रा ने कहा अरविंद केजरीवाल आपको भी खुश होने की जरूरत नहीं है, मामला हाई कोर्ट में गया है और हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट आबकारी मामले में कई बार कड़ी टिप्पणियां दे चुके हैं।
मिश्रा ने सवाल किया कि क्या यह सही नहीं है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अपने मोबाइल फोन कई बार बदले और कई बार उन्हें तोड़ा गया। कहा कि क्या यह सच नहीं है कि उनकी लागू की गई आबकारी नीति से सरकार और दिल्ली के लोगों को नुकसान हुआ।
जनता को गुमराह करना बंद करें केजरीवाल- कपिल मिश्रा
उन्होंने इसी तरह यह भी सवाल किया कि क्या यह सच नहीं है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने शराब बेचने वाले निजी ठेकेदारों का कमीशन 5% से बढ़कर 12% कर दिया था।
उन्होंने कहा कि मामला अभी हाईकोर्ट में गया है और अरविंद केजरीवाल जनता को गुमराह करना बंद करें। वे अभी किसी तरह इस मामले में बरी नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़ें- केजरीवाल के बरी होने पर मचा बवाल, भाजपा बोली- अगर वे ईमानदार थे तो शराब नीति वापस क्यों ली गई
