विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच, दिल्ली की रामलीला में दिखेगा अनोखा नजारा

Published: Thu, 15 Oct 2026 09:11 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में इस बार दशहरे पर रावण के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्वच्छता का संदेश देना है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली दशहरे पर जलेगा 30 फीट ऊंचा कॉकरोच का पुतला।

  2. पीतमपुरा की रामलीला समिति दे रही स्वच्छता का संदेश।

  3. कॉकरोच का पुतला गंदगी और मैल का प्रतीक होगा।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस बार दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा। यह शुरूआत पीतमपुरा में श्री केशव रामलीला समिति की ओर से स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से की जा रही है। आयोजक समिति के मुताबिक, कॉकरोच का पुतला गंदगी और मैल का प्रतीक होगा।

श्री केशव रामलीला समिति के अध्यक्ष और भाजपा विधायक अशोक गोयल ने बताया कि कॉकरोच के पुतले का दहन स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियान के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

इस फैसले के पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। रामलीला में बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के साथ स्वच्छता का महत्व भी बताया जाएगा। रावण की सेना में कॉकरोच को असुरों के रूप में दर्शाया जाएगा और इनका अंत किया जाएगा।

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शनों के बीच यह फैसला चर्चा में

कॉकरोच का पुतला जलाने का फैसला ऐसे समय पर आया है, जब राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अपने विरोध प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में है। संगठन ने पहले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया था और अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध कर रहा है।

प्रदर्शनों के बाद धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। अब सीजेपी विपक्षी दलों और छात्र संगठनों के साथ मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें- पिता 'रावण' और बेटा 'हनुमान'! उत्तर प्रदेश के सुल्तानगढ़ में 140 साल पुरानी अद्भुत रामलीला

यह भी पढ़ें- पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपक, 12 सालों से निभा रहे भगवान राम का किरदार