विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षकों को फिनलैंड भेजने पर अड़ी केजरीवाल सरकार, सिसोदिया ने जल्द फाइल पास करने के लिए LG को लिखी चिट्ठी

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Tue, 31 Jan 2023 02:33 PM (IST)

दिल्ली में शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग पर भेजने का मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली ...और पढ़ें

शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजने पर अड़ी केजरीवाल सरकार
शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजने पर अड़ी केजरीवाल सरकार

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग भेजने की मांग पड़ी है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अनुमति के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को कई बार पत्र लिख चुकी है।

डिप्टी सीएम ने एलजी को लिखी चिट्ठी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर से मंगलवार यानी 31 जनवरी को उपराज्यपाल वीके सक्सेना शिक्षकों को ट्रेनिंग के फिनलैंड भेजने की अनुमति के लिए पत्र लिखा है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा, "मैं माननीय एलजी से आग्रह करता हूं कि हमारे शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश जाने की अनुमति दी जाए। माननीय एलजी ने खुद कहा था कि वह इसके खिलाफ नहीं हैं।"

LG की टेबल पर पड़ी है फाइल

सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली सरकार के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने की फाइल 20 जनवरी से एलजी साहब की टेबल पर अटकी पड़ी हैं। मैंने उनसे पुनः अनुरोध किया है कि इस पर जल्द अपनी सहमति दें। फाइल रोकने और घुमाने के चक्कर में ट्रेनिंग का अगला राउंड भी रद्द होने के कगार पर है।"

शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग पर भेजने को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहा है। केजरीवाल सरकार का एलजी पर आरोप है कि वह सरकार के काम रोड़ा अटका रहे हैं।

यह भी पढ़ें- LG vs Delhi Government: शिक्षकों की फिनलैंड यात्रा पर संशय बरकरार, दिल्ली सरकार ने LG को फिर भेजा प्रस्ताव

वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैने शिक्षकों को फिनलैंड भेजने से मनी नहीं किया है। शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग पर भेजने के मुद्दों को लेकर सीएम केजरीवाल अपने विधायकों के साथ एलजी से मिलने उनके आवास पर गए थे। हालांकि एलजी से बिना मुलाकात के ही अरविंद केजरीवाल वापस लौटे आए। 

यह भी पढ़ें- शिक्षकों को फिनलैंड भेजने पर अड़ी दिल्ली सरकार, विदेश में ट्रेनिंग करके आए टीचरों से बातचीत करेंगे CM केजरीवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।