Delhi Weather: बढ़ने लगी दिन में गर्मी, 29 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम?
दिल्ली में दिन के समय गर्माहट बढ़ रही है, सोमवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो ...और पढ़ें
-1770746057827_m.webp)
दिल्ली में धीरे-धीरे बढ़ने लगा है तापमान।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिन के समय गर्माहट का एहसास बढ़ने लगा है। हालांकि सुबह- शाम ठंडक बरकरार है, लेकिन दिन में तेज धूप के चलते गर्माहट का एहसास अब धीरे धीरे बढ़ रहा है।
अधिकतम तापमान भी चढ़ने लगा है। सोमवार को यह 29 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के तापमान में भी इजाफा होगा।
-1770690770076-1770777891534.jpg)
मंगलवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर 28.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 37 प्रतिशत रहा।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सुबह के समय धुंध होगी। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 11 डिग्री रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- देश के 6 राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट, 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
यह भी पढ़ें- फरवरी में ही गाजियाबाद में होने लगा गर्मी का एहसास, दिनभर तेज धूप का कहर
यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी की समय से पहले दस्तक, पटना में टूटा 15 वर्षों का रिकॉर्ड; बढ़ा न्यूनतम तापमान
