विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अक्सर परेशान करता था इसलिए मार डाला', दिल्ली में 15 साल के किशोर की तीन नाबालिगों ने की हत्या

Published: Thu, 26 Mar 2026 09:52 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में 15 वर्षीय सुभान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपितों ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के दयालपुर इलाके में बीती रात 15 वर्षीय किशोर सुभान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह आपसी झगड़ा बताई जा रही है। इलाके के ही कुछ नाबालिग आरोपितों पर शक है, जो वारदात के बाद से फरार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी जिसमें उसे सफलता मिली है।

पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ा

पुलिस ने मामले में तीन नाबालिग आरोपितों को पकड़ लिया है, जिनकी उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि मृतक उनमें से एक को अक्सर परेशान और बुली करता था।

इसी बात से नाराज होकर तीनों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें- भजनपुरा के घोंडा में युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।