विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिहाड़ जेल में डर रहे संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, कोर्ट में लगाई गुहार- हमारे ऊपर हो सकता है हमला

Published: Sat, 06 Jun 2026 09:48 PM (IST)

संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपितों ने जेल में अपनी जान को खतरा बताते हुए दूसरी जेल में स्थानांतरित करने ...और पढ़ें

संसद में सेंध लगाने वालों को अपनी जान का खतरा। फोटो: सांकेतिक

संसद में सेंध लगाने वालों को अपनी जान का खतरा। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. आरोपितों ने जेल में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई

  2. जान का खतरा बताकर दूसरी जेल में स्थानांतरण मांगा

  3. कोर्ट ने जेल प्रशासन को उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने संसद सुरक्षा चूक मामले में तीन आरोपितों ने जेल के अंदर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

आरोपितों ने दावा किया कि उन्हें अन्य विचाराधीन कैदियों से हमले का खतरा है और उन्हें दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जाए। अदालत ने उनकी अर्जी पर संबंधित जेल प्रशासन को कानून के मुताबिक उचित निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित बंसल ने मामले से जुड़े चार आरोपितों की न्यायिक हिरासत भी आठ जुलाई तक बढ़ा दी। मामले की अगली सुनवाई भी इसी दिन होगी।

जेल में हमला होने का खतरा 

सुनवाई के दौरान आरोपित मनोरंजन डी, ललित झा और सागर शर्मा ने अदालत को बताया कि उन्हें जेल में सुरक्षा संबंधी खतरा महसूस हो रहा है। मनोरंजन डी और ललित झा फिलहाल जेल नंबर-आठ में बंद हैं, जबकि सागर शर्मा जेल नंबर-एक में है। तीनों ने अदालत से उन्हें जेल नंबर-चार में स्थानांतरित करने की मांग की।

इस पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि जेल में स्थानांतरण का विषय जेल प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बाद अदालत ने संबंधित जेल अधिकारियों को आरोपितों की याचिकाओं पर नियमों के अनुसार फैसला लेने का निर्देश दिया।

मामले की सुनवाई के दौरान सभी आरोपित अदालत में पेश हुए। यह मामला 13 दिसंबर 2023 को संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक से जुड़ा है।

उस दिन दो आरोपित विजिटर गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे और पीले रंग का धुआं छोड़ने वाले कैनिस्टर का इस्तेमाल किया था। इसी दौरान संसद भवन के बाहर भी दो अन्य लोगों ने नारेबाजी करते हुए पीला धुआं छोड़ा था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, सात अंतरराज्यीय गिरोहों के 14 शातिर ठग गिरफ्तार