विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राहुल-प्रियंका के मुंह पर जिप क्यों?' JNU में छात्राओं से बदसलूकी पर CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर तीखा अटैक

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:10 PM (IST)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने JNU परिसर में कांग्रेस सांसद द्वारा लड़कियों के साथ कथित दुर्व्यवहार मामले में राहुल ...और पढ़ें

राहुल-प्रियंका पर सीएम रेखा गुप्ता ने खड़े किए सवाल?

राहुल-प्रियंका पर सीएम रेखा गुप्ता ने खड़े किए सवाल?

HighLights

  1. CM रेखा गुप्ता ने JNU मामले पर कांग्रेस को घेरा

  2. राहुल-प्रियंका की चुप्पी को दोहरा मापदंड बताया

  3. अपनी सरकार के विकास कार्यों और युवा संवाद पर जोर दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी और उसके प्रमुख राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर राजनीतिक हमला बोला है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में एक कांग्रेस सांसद द्वारा छात्राओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के मामले में गांधी परिवार की चुप्पी को लेकर सीएम ने कड़े सवाल उठाए हैं और इसे कांग्रेस का दोहरा मापदंड करार दिया है।

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, "जब महिलाओं से जुड़े ऐसे संवेदनशील विषय आते हैं, तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं के मुंह पर जिप क्यों लग जाती है। महिला सम्मान पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले ये नेता तब अचानक मौन क्यों हो जाते हैं, जब उनके ही दल का कोई सांसद JNU जैसे प्रतिष्ठित परिसर में छात्राओं के साथ बदसलूकी करता है। मुझे और मेरे साथ देश की 140 करोड़ की जनता को इस बात का जवाब चाहिए।"

कांग्रस की चुप्पी पर सीएम ने उठाए सवाल

इसके आगे उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब पंजाब में ड्रग्स के गंभीर मुद्दे की बात होती है, तब भी ये नेता कुछ नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि जब अपनी पार्टी के नेता गड़बड़ करते हैं या फिर केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अत्याचार की घटनाएं सामने आती हैं, तब भी ये लोग खामोश ही रहते हैं। पूरे देश को कांग्रेस की इस चुप्पी का जवाब चाहिए।

अपनी सरकार के विकास का खाका

कांग्रेस पर हमला करने के साथ-साथ मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने पूर्व की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर भी निशाना साधा और अपनी सरकार के विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की AAP सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के नाम वाली कई जनहितकारी योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया।

सीएम ने बताया कि उनकी सरकार बनने के बाद सबसे पहले 'आयुष्मान आरोग्य योजना' लागू की गई, ताकि दिल्ली की जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, सहयोग और 12 साल के केंद्र के कार्यकाल के आशीर्वाद से आज दिल्ली विकास के पथ पर दौड़ रही है।

उन्होंने मेट्रो, बस, ईवी नीति, उद्योग नीति, नेशनल हाईवे और ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे जैसे बुनियादी ढांचे के विकास का विशेष रूप से जिक्र किया।

जमीनी स्तर पर युवाओं से संवाद

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने मुखर्जी नगर का भी दौरा किया। यहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनीं और पुस्तकालयों, शौचालयों व अन्य नागरिक सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया।

मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश देते हुए सीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी सरकार दिल्ली के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें बेहतर सुविधाएं व अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक तरफ युवाओं और विकास के मुद्दों पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। वहीं, JNU से लेकर पंजाब और विदेशी साजिशों के मुद्दे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेलने की कोशिश की है।

सीएम ने SIR को लेकर क्या कहा?

एक सवाल के पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि देश में SIR लगातार होता रहा है। सरकार चाहें किसी की भी रही हो SIR होता रहा है, कराया जाता रहा है, लेकिन अब यह सवाल कांग्रेस द्वारा इसलिए उठाया जा रहा है, क्योंकि अब कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है तो जो कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा विपक्ष के लोग उन देशों से मिलकर भारत के खिलाफ काम पर रहे हैँ जो भारत से ईर्ष्या रखते हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग पंजाब में क्यों नहीं जाते। वहां ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाने वाले की हत्या कर दी गई। CJP वहां क्यों नहीं जाती है? उन्होंने यह भी कहा कि सीजेपी आम आदमी पार्टी की बी टीम है। आप के इशारे पर काम करती है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मिले होने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि SIR में गड़बड़ी के आरोप लगाया जा रहे हैं तो केरल और तमिलनाडु में कैसे इन लोगों की सरकारी बन गई, वहां की यह बात क्यों नहीं करते, वहां के लिए ये लोग मुद्दा क्यों नहीं उठाते हैं।

यह भी पढ़ें- 'जंतर मंतर भारत के लोगों का है, हम इसे वापस लेकर रहेंगे', CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल-केजरीवाल

यह भी पढ़ें- 'हम जंतर-मंतर लेकर रहेंगे', CJP के सौरव और आशुतोष की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी