दिल्ली में पिंक ऑटो के लिए दुर्गा योजना पोर्टल लॉन्च, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को मिलेंगे 1300 ई-ऑटो
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में दुर्गा ई-ऑटो योजना का डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया। यह योजना महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स ...और पढ़ें

दिल्ली में पिंक ऑटो के लिए पोर्टल लॉन्च। फोटो: आर्काइव
HighLights
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुर्गा ई-ऑटो योजना पोर्टल का शुभारंभ किया
योजना में 1300 गुलाबी ई-ऑटो महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स को मिलेंगे
स्वरोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में दुर्गा (ड्राइविंग, अपलिफ्टमेंट एंड रोजगार फार वुमेन/ट्रांसजेंडर ई-ऑटो) योजना का डिजिटल पोर्टल https://evsubsidy.delhi.gov.in/DurgaScheme लांच किया।
योजना के पहले चरण में 1,300 गुलाबी ई-ऑटो आवंटित किए जाएंगे। इनमें 1,170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर्स के लिए निर्धारित हैं। इस मौके पर परिवहन मंत्री डाॅ. पंकज सिंह व परिवहन आयुक्त निहारिका राय भी मौजूद थीं।
महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स को मिलेगा स्वरोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को सम्मानजनक स्वरोजगार देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देना है।
आवेदन प्रक्रिया योजना की मंजूरी के बाद तीन महीने तक खुली रहेगी। निर्धारित कोटे से अधिक पात्र आवेदन आने पर आनलाइन लाटरी के माध्यम से ई-ऑटो आवंटित किए जाएंगे।
आवेदकों के लिए निर्धारित पात्रता शर्तें
महिला आवेदकों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनके लिए दिल्ली का निवासी होना, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, पीएसवी बैज और परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से अधिक नहीं होने जैसी शर्तें निर्धारित की गई हैं। चयनित महिलाओं को कम रेट पर लोन भी दिलवाया जाएगा।
कॉलेजों के पास बनेंगे ई-ऑटो स्टैंड
सरकार महिला कॉलेजों के पास ई-ऑटो स्टैंड बनाने और मेट्रो व नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग तथा चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली मतदाता सूची सुधार: 18 और 25 अक्टूबर को खास शिविर; बिना दफ्तर जाए ऐसे ठीक कराएं अपनी एंट्री
