'वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में मिले शव के टुकड़े...', 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बची मासूम की जान, परिवार में पसरा मातम
दिल्ली के बापरोला में सीवर में गिरे बच्चे का शव 24 घंटे के बचाव अभियान के बाद जल उपचार संयंत्र ...और पढ़ें

24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बची मासूम की जान ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
दिल्ली के बापरोला में बच्चा सीवर में गिरा।
24 घंटे बाद जल उपचार संयंत्र में शव मिला।
शव क्षत-विक्षत अवस्था में, डीएनए जांच होगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बापरोला इलाके में चार साल का मासूम बच्चा सीवर में गिर गया था, जिसे बचाने के लिए 24 घंटे तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। लेकिन, अंत में उस सीवर से बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसे देखकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी लोग मायूस हो गए। जल उपचार सयंत्र में बच्चे का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब बच्चे की पहचान करने के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जाएगी। वहीं, पुलिस ने आशंका जताई है कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में गंदे पानी को छानने और साफ करने वाली बड़ी घूमने वाली मशीनों की वजह से शव के टुकड़े हो गए।
बता दें कि मंगलवार दोपहर को बच्चा नांगली विहार एक्सटेंशन में खेरी बाबा पुल के पास एक मैनहोल में गिर गया था।
क्षत-विक्षत मिला बच्चे का शव
इसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों, स्थानीय गोताखोरों और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस के मुताबिक, बचाव दल ने सीवर और नाले के रास्ते का पीछा किया और आखिरकार निहाल विहार के निलोथी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच गए, जहां बच्चे का शव कई टुकड़ों में मिला। शव को पोस्टमार्मट के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
वहीं, पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है। इसके अलावा, अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
लोगों को थी पूरी उम्मीद
इस घटना के बाद मंगलवार को परिवार के लोग चिंतित थे और अन्य लोग मासूम बच्चे के माता पिता को दिलासा दे रहे थे कि घबराओ मत, सब ठीक हो जाएगा। लेकिन, अफसोस की बात है कि चौबीस घंटे चले राहत एवं बचाव कार्य अभियान के बाद मासूम बच्चे के मिले शव ने सभी को दुखी कर दिया।
सभी को पूरी उम्मीद थी कि राहत एवं बचाव अभियान के बाद सभी को उम्मीद थी कि बच्चा जिंदा मिलेगा। लेकिन, जैसे ही सीवर से बच्चे का शव बाहर निकाला गया, तो सभी लोग दुखी हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हम यहां इसलिए इकट्ठा हुए, क्योंकि यह परिवार बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा था। हम उन्हें यह बताना चाहते थे कि वे अकेले नहीं हैं। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा था कि बच्चा सुरक्षित मिल जाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।