विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली चावड़ी बाजार हादसे के चश्मदीद मोहम्मद नईम ने क्या-क्या बताया? खौफनाक मंजर का सुनाया आंखों देखा हाल

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:23 PM (IST)

दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिससे दो लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

दिल्ली के चावड़ी बाजार में हुआ हादसा। ANI

दिल्ली के चावड़ी बाजार में हुआ हादसा। ANI

HighLights

  1. चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही।

  2. हादसे में दो लोगों की मौत, पंद्रह फंसे होने की आशंका।

  3. एनडीआरएफ और फायर विभाग ने बचाव कार्य शुरू किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Chawri Bazaar building collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरा का माहौल बन गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत (Delhi building collapse) ढह गई। बिल्डिंग के मलबे में दबकर दो लोगों की सांसें थम गईं, जबकि करीब 7 लोगों के दबे होने की आशंका है। चश्मदीद मोहम्मद नईम ने हादसे का आंखों देखा मंजर सुनाया...

हादसे के चश्मदीद मोहम्मद नईम बताते हैं, 'यह हादसा करीब 9 या 9:30 बजे के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि हम सो रहे थे, जब हमें एक धमाके की आवाज सुनाई दी तो हम सब उठे और बाहर की ओर भागे। हमें लगा कि हमारा ही घर गिर रहा है।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 12.51.34

चश्मदीद मोहम्मद नईम ने बताया कि जब हमने बाहर निकलकर चेक किया तो पता चला कि यह बगल वाले घर का बन रहा घर था। तीन या चार लिंटर पहले ही डाले जा चुके थे और वे सब एक साथ गिर गए।

4 माह से बिल्डिंग में चल रहा था काम

वहीं, घायल मजदूरों में से एक ने बताया कि वहां करीब तीन या चार लोग थे। हमने एक बॉडी को बाहर निकालते देखा। यह बिल्डिंग पिछले 3-4 महीनों से बन रही थी।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 11.56.35 (1)

मोहम्मद अल्ताफ ने बताया,'मेरा घर इस गली के ठीक बाहर है। एक नई 2-3 मंजिला बिल्डिंग बन रही थी। जब बिल्डिंग गिरी तो हमें तेज आवाज सुनाई दी। आसपास की दूसरी इमारतों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।'

गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे फायर विभाग को चावड़ी बाजार में बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, फायर विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 11.56.35

शुरुआती जांच के अनुसार, अभी मलबे में करीब 15 लोग दबे हो सकते हैं। टीम ने दो लोगों के शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

jagran News (743)

इस बिल्डिंग में पिछले 5-6 महीने से काम चल रहा था। गुरुवार सुबह अचानक धमाके के साथ इमारत ढह गई। बिल्डिंग गिरने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरी, मलबे में दबकर दो लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी

एजेंसी ANI-PTI इनपुट के साथ-

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।