विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लूटने को कैब बुक की, ड्राइवर का गला रेता; शव पर बैठ नाबालिग बदमाश ने चलाई थी डेढ़ किलोमीटर कार

Published: Mon, 27 Jul 2026 12:20 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली में कैब चालक विजय कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में कैब ड्राइवर की हत्या के आरोपित। सौ-पुलिस

पुलिस की गिरफ्त में कैब ड्राइवर की हत्या के आरोपित। सौ-पुलिस

HighLights

  1. कैब चालक विजय कुमार की हत्या में तीन बदमाश गिरफ्तार।

  2. नाबालिग समेत आरोपियों ने लूट के लिए गला रेता।

  3. शराब के नशे में नाबालिग ने डेढ़ किमी गाड़ी चलाई।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में नाबालिग बदमाश बैखोफ हो गए हैं। बृहस्पतिवार रात मास्टरप्लान रोड पर एक नाबालिग ने लूट के लिए चलती कैब में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चाकू से चालक का गला रेत दिया।

वारदात के वक्त रोड पर भीड़ थी। शव ड्राइविंग सीट पर रहा। नाबालिग शव की गोद में बैठा और कैब दौड़ा दी। डेढ़ किलोमीटर तक कैब चलाई। शराब के नशे में होने की वजह से नाबालिग ने कैब को एक कार में ठोक दिया।

क्या है पूरा मामला?

पकड़े जाने के डर से चारों बदमाश भाग गए। पुलिस ने कैब चालक विजय कुमार की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए नाबालिग समेत तीन बदमाशों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बालिग बदमाशों की पहचान सीलमपुर निवासी अयान व साहिल के रूप में हुई है। अयान पर लूट समेत कई धाराओं में चार आपराधिक केस दर्ज हैं। नाबालिग भी आपराधिक प्रवृत्ति का है।

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे सूचना मिली थी कि स्वर्ण सिनेमा के पास एक कैब में ड्राइविंग सीट पर चालक का शव खून से लथपथ हालत में शव पड़ा है। गले को किसी धारदार वस्तु से रेता हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया था कि चार लोगों को कैब से उतरकर भागते हुए देखा है।

NCR news - 2026-07-27T121431.820

इसी कैब में मिला था चालक का शव : पुलिस

कृष्णा नगर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। स्पेशल स्टाफ की टीम के इंचार्ज आशीष कुमार, एसआई मानवेंद्र, कांस्टेबल सुभाष व सचिन और थाना पुलिस की एक टीम बनाई। पुलिस ने वारदात स्थल, स्वामी दयानंद मार्ग और मास्टरप्लान रोड पर लगे 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

टेक्निकल सर्विलांस के जरिये पुलिस ने नाबालिग समेत तीन बदमाशों को सीलमपुर से पकड़ लिया। आरोपितों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनका चौथा साथी अमन कुरैशी फरार चल रहा है। बृहस्पतिवार को चारों साथ थे। उन्हें लूट करनी थी। अमन ने अपने फोन से चित्रा विहार की लालबत्ती के पास कैब बुक की थी। कैब जैसे ही कुछ दूर चली। पिछली सीट पर बैठे बदमाशों कैब चालक का गला कसर कर पकड़ लिया।

एक बदमाश ने चाकू से गला रेत दिया। वारदात के वक्त कैब चालक ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी। चालक की हत्या करके नाबालिग उनकी गोद में बैठ गया और चित्रा विहार से कैब लेकर कृष्णा नगर स्वर्ण सिनेमा तक लेकर गया। पुलिस का कहना है पता लगाया जा रहा नाबालिग पहले किसी वारदात में शामिल रहा है या नहीं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कैब ड्राइवर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, लूट के लिए दिया था वारदात को अंजाम

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में कैब चालक की गला रेतकर हत्या, ड्राइविंग सीट पर मिली खून से लथपथ लाश