विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में DTC बस हड़ताल से हाहाकार! 7वें दिन भी यात्री बेहाल, घंटों इंतजार के बीच ऑटो का किराया बढ़ा

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:48 AM (IST)

डीटीसी और परिवहन विभाग के निजी चालकों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही, जिससे सोमवार को स्कूल-कॉलेज खुलने के ...और पढ़ें

सोमवार की शाम को विकास मार्ग स्थित बस स्टैंड पर इंतजार करते यात्री। जागरण

सोमवार की शाम को विकास मार्ग स्थित बस स्टैंड पर इंतजार करते यात्री। जागरण

HighLights

  1. निजी चालकों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही।

  2. स्कूल-कॉलेज खुलने से यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई।

  3. ऑटो-ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीटीसी और परिवहन विभाग की बसों पर तैनात निजी चालकों की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। सोमवार को स्कूल-कालेज और सरकारी व निजी कार्यालय खुलने के कारण सड़कों पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई।

कई रूटों पर बसों का इंतजार करते यात्री डेढ़ से दो घंटे तक बस स्टाप पर खड़े रहे। यात्रियों का कहना है कि हड़ताल का फायदा उठाकर कई जगह आटो और ई-रिक्शा चालकों ने किराया बढ़ा दिया है। डीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कुछ निजी चालक काम पर लौटने लगे हैं।

स्थायी और संविदा चालकों को भी बसें देकर रूट पर भेजा गया। सोमवार को करीब 50 से 60 प्रतिशत बसों की आउट शेडिंग हुई। बस सेवा सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण दिल्ली में बसों की कमी का असर और ज्यादा दिखाई दिया।

बस स्टॉप पर घंटों इंतजार करने की मजबूरी

फतेहपुर बेरी और आसपास के गांवों में लोगों को स्थानीय बस स्टाप पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा भी कई रूटों पर समस्या रही। ग्रामीणों के मुताबिक छतरपुर मेट्रो से फतेहपुर बेरी तक ई-रिक्शा 30-40 रुपये और आटो चालक 150-200 रुपये तक मांग रहे हैं।

मुन्नी लाल ने बताया, ई-रिक्शा का किराया 10-20 रुपये से बढ़कर 20-40 रुपये, आटो का किराया भी दोगुना हो गया है।

यह भी पढ़ें- UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में 500 ई-बसें भरेंगी फर्राटा, कासना डिपो में बढ़ेंगे चार्जिंग प्वाइंट

यह भी पढ़ें- नोएडा में अब सेक्टर-12-22 रूट पर चलेंगी सिटी बसें, आनंद विहार से परी चौक तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी