विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप मामले में नया मोड़, पैसों के विवाद में लगाया था आरोप

Published: Thu, 14 May 2026 02:27 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप मामले में नया मोड़ आया है, जिसमें खुलासा हुआ कि महिला ने पैसों के विवाद के चलते सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

इसी बस में गैंगरेप का लगा है आरोप। जागरण

इसी बस में गैंगरेप का लगा है आरोप। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली बस गैंगरेप मामले में आया चौंकाने वाला नया मोड़।

  2. महिला ने पैसों के विवाद के कारण दुष्कर्म का आरोप लगाया।

  3. पीड़िता ने आरोपी के फोन से ही पीसीआर कॉल की थी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि महिला ने पैसों के विवाद में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी के फोन से ही पीड़िता ने पीसीआर कॉल की थी। इसी वजह से मामले को संदिग्ध मान पुलिस जांच कर रही है।

पहले क्या सामने आया मामला?

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक प्राइवेट बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रानी बाग थाने में बीएनएस (BNS) की धारा 64(1), 70(1), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। 

हालांकि अब पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है और उस हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'दिल्ली में एक और निर्भया कांड! चलती बस में फिर से...', AAP नेता मनीष सिसोदिया बोले-BJP के सारे इंजन ठप

यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड, चलती बस में महिला से 7 KM तक दरिंदगी... रात 2 बजे सड़क पर फेंककर भागे दरिंदे