विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दिल्ली में एक और निर्भया कांड! चलती बस में फिर से...', AAP नेता मनीष सिसोदिया बोले-BJP के सारे इंजन ठप

Published: Thu, 14 May 2026 10:43 AM (IST)

दिल्ली में चलती बस में 35 वर्षीय महिला से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार ...और पढ़ें

आप नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना। फोटो: आर्काइव

आप नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली में चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

  2. दो आरोपी बस चालक-हेल्पर गिरफ्तार किए गए

  3. मनीष सिसोदिया ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने घटना को लेकर BJP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पूरी तरह से भगवान भरोसे है।

स्कूल में बच्चियां, बसों में महिलाएं सुरक्षित नहीं 

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दिल्ली में BJP के सारे इंजन ठप हो चुके हैं। स्कूल में बच्चियां सुरक्षित नहीं, बसों में महिलाएं सुरक्षित नहीं!

दरअसल, पीतमपुरा निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह नांगलोई स्थित एक फैक्ट्री से रात में पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक स्लीपर बस के ड्राइवर और हेल्पर ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया।

सात किलोमीटर तक दौड़ाई गई बस 

आरोप है कि करीब सात किलोमीटर तक बस चलती रही और इसी दौरान महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। रात करीब दो बजे आरोपी महिला को सड़क पर उतारकर फरार हो गए।

महिला की शिकायत पर रानी बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान बस चालक सुदेश (30) और हेल्पर अमन (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और मामले में आगे की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली: बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नांगलोई से आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार