विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुराड़ी में ऑटो रिक्शा की फिटनेस जांच ठप, ड्राइवर बेहाल

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:46 AM (IST)

दिल्ली के बुराड़ी में ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर पर ऑटो रिक्शा की फिटनेस जांच एक सप्ताह से रुकी है, जिससे हजारों ...और पढ़ें

बुराड़ी में ऑटो रिक्शा की जांच ठप ( एआई जेनरेटेड इमेज )

बुराड़ी में ऑटो रिक्शा की जांच ठप ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. बुराड़ी में ऑटो फिटनेस जांच एक सप्ताह से बंद।

  2. हजारों ऑटो चालकों को जुर्माने और परेशानी का सामना।

  3. यूनियन ने मैनुअल जांच फिर से शुरू करने की मांग की।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बुराड़ी स्थित ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर पर ऑटो रिक्शा को भी फिटनेस जांच के दायरे में शामिल किए जाने के बाद पिछले एक सप्ताह से ऑटो का फिटनेस प्रमाणपत्र बनना बंद है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इससे हजारों ऑटो चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिटनेस नहीं होने के कारण चालकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

नाराज ऑटो चालक

सड़क पर यातायात पुलिस द्वारा चालान भी किए जा रहे हैं। इससे ऑटो चालकों में नाराजगी बढ़ रही है और सरकार के प्रति नकारात्मक संदेश जा रहा है।

इस संबंध में आपका अपना ऑटो टैक्सी यूनियन के महासचिव उपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पहले परिवहन विभाग के फिटनेस इंस्पेक्टर ऑटो की मैनुअल जांच कर फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद से प्रक्रिया बाधित है।

ऑटो चालकों को आर्थिक नुकसान से मिले राहत

उन्होंने सरकार से मांग की है कि जब तक ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर पर ऑटो की फिटनेस जांच की उचित व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक पहले की तरह मैनुअल जांच की अनुमति दी जाए और परिवहन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएं। इससे ऑटो चालकों को अनावश्यक जुर्माने और आर्थिक नुकसान से राहत मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आग लगने की घटनाओं पर अब इस तरह पाया जाएगा काबू, सरकार ने तैयार किया प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।