'सिख समाज के घावों पर नमक छिड़कने जैसा...' सोनिया गांधी की किताब पर दिल्ली BJP का हमला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोनिया गांधी की किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार पर इंदिरा गांधी के व्यथित होने ...और पढ़ें

सोनिया गांधी पर भाजपा का हमला।
HighLights
सोनिया गांधी के दावे को दिल्ली भाजपा ने बताया गलत।
ऑपरेशन ब्लू स्टार पर इंदिरा गांधी के व्यथित होने का खंडन।
1984 सिख नरसंहार के लिए सोनिया गांधी से माफी की मांग।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद श्री स्वर्ण मंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब की तस्वीरें देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व्यथित हो गई थीं। यह कथन तथ्यों से परे और सिख समाज के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।
उन्होंने कहा कि श्री स्वर्ण मंदिर साहिब अमृतसर सिखों की आस्था का सर्वोच्च केंद्र है। इस पवित्र स्थल पर हमला तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर ही हुआ था। जब आदेश उन्होंने ही दिया था तो उन्हें पहले से पता रहा होगा कि क्या परिणाम होंगे।
उनके व्यथित होने का प्रश्न ही नहीं
ऐसे में उनके व्यथित होने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। वास्तव में व्यथित तो सिख समाज था। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 1984 के बीच कांग्रेस के संरक्षण में गुरुद्वारा, सिखों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को चुन-चुन कर निशाना बनाया गया।
बड़ी संखमया में निर्दोष सिखों का नरसंहार हुआ। सोनिया गांधी को इस मामले में झूठ गढ़ने की बजाय कांग्रेस द्वारा 1984 में किए गए सिख नरसंहार के लिए सिख समाज से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- 'राहुल से पहले भी था एक बेटा, पैदा होते ही छिन गई थी खुशियां'; सोनिया गांधी ने साझा किया दर्द