नोटबंदी के बाद दिल्ली में पहली बार रविवार को खुले बैंक, फिर भी 90% कामकाज ठप; सोमवार से तीन दिन हड़ताल
दिल्ली में आगामी तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के मद्देनजर रविवार को बैंक खुले रहे, ताकि लोग अपने जरूरी काम निपटा ...और पढ़ें

रविवार को भी बैंक शाखाएं खुली।
HighLights
दिल्ली में तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुले।
बैंक कर्मचारियों की पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग पर हड़ताल।
आरबीआई के आदेश पर खुले बैंक, पर कामकाज सामान्य से कम रहा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को बैंकों में सामान्य कामकाज है। सोमवार से बुधवार तक तीन दिनों की बैंक हड़ताल के मद्देनजर आज ऐतिहासिक रूप से रविवार को बैंकों को खोला गया है।
बैंक कर्मचारियों के संगठन सप्ताह में पांच दिन कामकाज समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार से बुधवार तीन दिन तक हड़ताल की घोषणा की है। जिसके मद्देनजर रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने रविवार को भी बैंक खोलने का आदेश दिया था। ताकि, लोग जरूरी कामकाज निपटा सके।
अधिकतम सिस्टम इंटरनेट आधारित
वैसे बैंक कर्मियों के अनुसार क्योंकि अधिकतर सिस्टम इंटरनेट आधारित हो गया है, इसलिए बैंकों में अब कामकाज को लेकर उतनी मारामारी नहीं रहती है। ऊपर से रविवार होने की वजह से लोग छुट्टी के मूड में होते हैं। इसलिए आज बैंक शाखाओं में उतनी भीड़ नहीं है।
पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों तथा लुटियंस दिल्ली के मंत्रालय क्षेत्रों में तो बैंक का कामकाज महज दो से पांच प्रतिशत है। क्योंकि, बाजार से लेकर मंत्रालयों में रविवार की वजह से अवकाश है।
यह भी पढ़ें- रविवार को इतिहास में कब-कब खुले बैंक? आम जनता के लिए तो पहली बार ही खुला है बैंक का काउंटर
यह भी पढ़ें- पहली बार आम जनता के लिए रविवार को खुले बैंक के काउंटर, इतिहास में दर्ज हो गया 27 सितंबर का दिन
