विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Assembly session: कल से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र, मेयर चुनाव विवाद के बीच हंगामे के आसार

By Shyamji TiwariEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Sun, 15 Jan 2023 02:14 PM (IST)

Delhi Assembly session दिल्ली विधानसभा का सत्र 16 जनवरी यानी कल से शुरू हो रहा है। इस सत्र में जबरदस्त ...और पढ़ें

कल से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र
कल से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा का सत्र (Delhi Assembly session) कल से यानी 16 जनवरी से शुरू होगा। कल से शुरू होने वाले सातवीं विधानसभा के सत्र में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल सकता है।

हंगामेदार होगा इस बार सत्र

इस बार दिल्ली विधानसभा का सत्र हालिया मेयर चुनाव विवाद और आप सरकार और एलजी के बीच जारी टकराव के चलते हंगामेदार रहने वाला है। 

बता दें कि दिल्ली की सातवीं विधानसभा के चौथा सत्र तीन दिवसीय रहने वाला है, इस, बार 16 जनवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होगा। सत्र 18 जनवरी तक चलेगा। अगर जरूरत पड़ी तो स्पीकर सदन की कार्यवाही को एक दो दिन के लिए बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Mayor Election: नगर निगम में भी हो सकती है अधिकारों की रार, स्थायी समिति पर BJP की नजर

BJP ने 10 दिन सत्र को बढ़ाने की मांग की थी

खास बात है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के दिल्ली विधानसभा सत्र 10 दिन बढ़ाने और प्रश्नकाल जोड़ने की मांग की थी। केजरीवाल को तानाशाह बताते हुए बीजेपी नेताओं ने कहा कि आप जनता के सवालों से बचने की कोशिश कर रही है और विधानसभा सत्र से प्रश्नकाल को हटाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi Politics: केजरीवाल ने दिल्ली LG वीके सक्सेना से की मुलाकात, सीएम बोले- जरूरत हुई तो उनके पैर भी पकड़ेंगे