दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध: आरोपी सरबजीत सिंह को कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
दिल्ली विधानसभा सुरक्षा सेंध मामले में आरोपी सरबजीत सिंह को तीस हजारी कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस हिरासत में ...और पढ़ें

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा मामले में आरोपी सरबजीत सिंह को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया।
HighLights
सरबजीत सिंह को 8 दिन की पुलिस हिरासत मिली।
उसने कार से विधानसभा सुरक्षा में सेंध लगाई।
लापता भतीजे के लिए ध्यान खींचने का प्रयास।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सरबजीत सिंह को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। सरबजीत पर आरोप है कि उसने कार से विधानसभा की सुरक्षा तोड़ी और भागने की कोशिश की।
कोर्ट ने मामले की जांच, उसके बयानों की पुष्टि और हाल की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सरबजीत को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 8 दिन का आदेश दिया।
यूपी के पीलीभीत का रहनेवाला है सरबजीत
बता दें, सरबजीत सिंह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार उसने अपने लापता भतीजे के मामले में ध्यान खींचने के लिए यह कदम उठाया था। हिरासत में उसका व्यवहार काफी आक्रामक रहा।
