आगरा से दिल्ली के बीच चुराते थे ट्रेनों में यात्रियों का कीमती सामान, जीआरपी के हाथ चढ़े तीन चोर
जीआरपी ने मथुरा में ट्रेनों से चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
चोरों से सात मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप बरामद।
आगरा-मथुरा में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
जागरण संवाददाता, मथुरा। ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को जीआरपी की चेकिंग टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए सात मोबाइल फोन, एक टेबलेट व एक लैपटाप बरामद किए हैं। इन पर आगरा-मथुरा में पूर्व से चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
सोमवार की सुबह जीआरपी की कोसीकलां चौकी प्रभारी उप निरीक्षक टीटू, विपिन कुमार कटारिया, गौरव माल्या, आरपीएफ थाने के सुजीत सिंह चंदेल व सीआइबी शाखा क्राइम टीम के सहायक उप निरीक्षक अजयपाल सिंह मीणा प्लेटफार्म संख्या आठ पर चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान टीम ने तीन संदिग्धों को रोक कर उनकी तलाशी ली। उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक टैबलेट व एक लेपटाप बरामद हुआ।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम व पते लखन निवासी ग्राम अरदाया थाना अछनेरा आगरा, वाजिद ख़ान निवासी ग्राम पचधोरा ढोरिया थाना भोजीपूरा, बरेली व कादर खान निवासी हैंडपंप वाली गली नई मस्जिद के पास सुखदेव नगर थाना कोतवाली मथुरा बताए।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों चोरों के कब्जे से बरामद हुए सामान की रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज है। सभी के खिलाफ आगरा और मथुरा के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।
